Share Market News In Hindi: इस हफ्ते के पहला कारोबारी दिन सोमवार, 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर पड़ रहा है। यही कारण है कि इस दिन भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोमवार को छुट्टी होने की वजह से इस कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में कम काम होगा और इसके साथ ही मंथली डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी भी महीने के आखिरी गुरुवार को होती है। यही कारण है कि शेयर बाजार में इस कारोबारी हफ्ते में काफी ज्यादा अस्थिरता देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार इस हफ्ते शेयर बाजार का ट्रेड एक ही रेंज में रह सकता है। इसके अलावा इकोनामी से भी किसी भी तरह की बड़ी खबर आने की उम्मीद काफी कम या न के बराबर है। इन्हीं सब कारण की वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और कामकाज भी मामूली ही रहेगा। हालंकि नए साल 2024 में शेयर बाजार लगातार अच्छा परफॉर्म कर सकता है।

सोमवार को सिर्फ भारत ही नहीं क्रिसमस की छुट्टियों की वजह से लगभग दुनिया भर के शेयर बाजार बंद है। घरेलू बाजार के डायनेमिक्स सेक्टर और किसी खास स्टॉक के मूववमेंट देखे जा सकते हैं। मुख्य रूप से दिसंबर के महीने में फ्यूचर इंड ऑप्शन की एक्सपायरी के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने की उम्मीद की जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर पिछले हफ्ते लगभग 175 अंकों की कमजोरी देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी में भी 107 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी और बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था। गौरतलब है कि इसके पहले शेयर बाजार में तेजी देखे जा रही थी लेकिन पिछले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। इसके पहले 20 दिसंबर को सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और लाइफटाइम हाई के लेवल को भी टच किया था।
विशेषज्ञों के अनुसार भारत के शेयर बाजार में इक्विटी मार्केट का वैल्यूएशन काफी ज्यादा एक्सपेंसिव हो गया है। इसका मुख्य कारण केंद्र में बनी हुई स्थिर सरकार है। जब तक केंद्र में स्थिर और मजबूत सरकार बने रहेगी शेयर बाजार का वैल्यूएशन ऊंचे स्तर पर बरकरार रहने की संभावना भी एक्सपर्ट्स के द्वारा जताई जा रही है।
शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि समय समय पर शेयर बाजार में जबरदस्त प्रॉफिट होता रहेगा और यही कारण है कि इस सप्ताह शेयर बाजार की ट्रेड में उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।
आपको बताते चलें की पिछले कुछ दिनों में भारत के शेयर बाजार ने जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं और विशेषज्ञों के मुताबिक अब यह ओवरबॉट टेरिटरी में पहुंच गया है।
ओवरबॉट एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब यह माना जाता है कि शेयर बाजार अपने आंतरिक या ओरिजिनल वैल्यू से ऊपर की कीमत पर काम कर रहा है। आपको बताते चलें कि ओवरबॉट का मतलब आमतौर पर सिक्योरिटी प्राइस की शॉर्ट टर्म मूवमेंट को लेकर इस्तेमाल किया जाता है और इसमें इसकी भी संभावना होती है कि आगे आने वाले समय में मार्केट अपनी कीमत में सुधार भी करेगा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications