Morgan Stanley report on Indian stock market: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि सेंसेक्स 2024 के दिसंबर तक 74,000 अंक का स्तर दिखा सकता है। हालांकि मॉर्गन स्टेनली ने अपने इस अनुमान में बताया है कि यह तभी हो पाएगा जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बाद बहुमत के साथ प्रधानमंत्री के रूप में लौटेंगे।
मॉर्गन स्टेनली के बताया है कि उसने यह अनुसान किस आधार पर लगाया है। उसके अनुसार देश में जनादेश वाली सरकार में निरंतरता, मजबूत घरेलू विकास, अमेरिका में लंबी मंदी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ साथ सरकार की सहायक नीतियां जरूरी हैं। इसके अलावा यह भी जाना जा रहा है कि आरबीआई अपने मौजूदा होल्ड रुख से कैलिब्रेटेड एग्जिट को लागू करेगा। वहीं सेंसेक्स की कमाई F2026E के दौरान सालाना 21.5% चक्रवृद्धि की दर से बढ़ेगी।

मॉर्गन स्टेनली के अनुसार बेस केस सिनेरियो में सेंसेक्स के 74,000 अंक तक पहुंचने की 50% है। वहीं मंदी के मामले में, अगर चुनाव में सरकार में बदलाव के साथ अस्पष्ट जनादेश मिलता है, तो सूचकांक 51,000 तक गिर सकता है। वहीं 30% संभावना के साथ मॉर्गन स्टेनली के बुल केस सिनेरियो से पता चलता है कि यदि तेल की कीमतें 70 डॉलर या उससे नीचे गिरती हैं, तो सूचकांक 86,000 अंक तक भी बढ़ सकता है।
मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हालांकि 2024 की शुरुआत में आम चुनावों के बीच भारतीय इक्विटी के लिए काफी ज्यादा उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। हालांकि वैश्विक निवेश बैंक अपना सकारात्मक रुख रखता है और देखता है कि यह अगले वर्ष में न केवल चीन बल्कि कई अन्य उभरते शेयर बाजार से भारत बेहतर प्रदर्शन करेगा।
भारत ने 2022 में शेयर बाजार बेहतर प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए मजबूत सापेक्ष आय दी है, जबकि अमेरिका मैक्रो-फंडामेंटल और कड़ी वित्तीय स्थितियों का सामना कर रहा है। वहीं निवेश बैंक ने अपनी 2024 आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि भारत उभरते बाजारों की तुलना में आर्थिक और आय में बेहतर प्रदर्शनकरने के लिए तैयार है।
फोकस सूची में स्टॉक
मॉर्गन स्टेनली ने अपनी फोकस सूची में टाइटन और एसबीआई कार्ड्स की जगह एवेन्यू सुपरमार्ट और रिलायंस इंडस्ट्रीज को ले लिया है। अन्य शेयरों में नायका, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचएएल, एलएंडटी, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।
वहीं मॉर्गन स्टेनली ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि हम उपभोक्ता विवेकाधीन खर्च, इंडट्रियल, वित्तीय और प्रौद्योगिकी सेक्टर पर अधिक आशावान हैं और अन्य सभी क्षेत्रों में कम आशावान हैं।
नोट: यहां पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के आधार पर खबर को बताया जा रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर किसी भी तरह का निवेश फैसला करना ठीक नहीं है। ऐसी रिपोर्ट कई सारी संभावानाओं के आधार पर तैयार की जाती हैं। इसलिए अगर निवेश का फैसला अपने वित्तीय सलाहकार से राय लेने के बार ही करें। कोशिश करें कि यह वित्तीय सलाहकार सेबी से प्रमाणित हो। ऐसे करने से आपको अपने निवेश की सुरक्षा ज्यादा मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications