भारत में अत्यधिक गरीबी तेजी से घट रही है। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अत्यंत गरीबों की संख्या घटी है।
नई दिल्ली, अप्रैल 20। भारत में अत्यधिक गरीबी तेजी से घट रही है। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अत्यंत गरीबों की संख्या घटी है। साल 2011 से 2019 के बीच अत्यंत गरीबों की संख्या में 12.3 फीसदी की कमी आई है और इस मामले में शहरी केंद्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
इकोनॉमिस्ट सुतीर्थ सिन्हा रॉय और रॉय वैन डेर वेइड द्वारा तैयार इस दस्तावेज में कहा गया है कि देश ने एक दशक से अधिक समय से गरीबी और असमानता का कोई आधिकारिक अनुमान जारी नहीं किया है। परिवारों के उपभोग पर आधारित सर्वे एनएसएस ने 2011 में जारी किया था।

भारत में गरीबी पिछले दशक में कम हुई है लेकिन सोच के मुकाबले कम शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दर में कमी शहरी केंद्रों के मुकाबले अधिक है। वहीं लेखकों का कहना है कि नोटबंदी के दौरान शहरी गरीबी 2016 में 2 फीसदी बढ़ी और उसके बाद उसमें तेजी से कमी आई। गांवों में गरीबी 2019 में 0.1 फीसदी बढ़ी जिसका कारण संभवत: आर्थिक वृद्धि में नरमी है।
वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय लेखा खातों में खपत में वृद्धि और सर्वेक्षण आंकड़ों के आधार पर गरीबी को लेकर हमारे अनुमान में पूर्व में जताई गई संभावनाओं के मुकाबले अधिक सतर्कता बरती गई है। इसमें कहा गया है कि 2015-2019 के दौरान गरीबी में कमी पूर्व के अनुमान से कम होने का अनुमान है जो निजी अंतिम खपत खर्च में वृद्धि पर आधारित है। अगर तुलनात्मक अवधि पर विचार करें तो आईएमएफ के अध्ययन में गरीबी में तेज गिरावट दिखाई देती है क्योंकि इसमें कहा गया है कि 2019-20 के दौरान अत्यधिक गरीबी घटकर 1.3 फीसदी रह गई है। उल्लेखनीय है कि गरीबी का अनुमान राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) द्वारा कराए गए परिवारों के खपत और व्यय के सर्वेक्षण पर आधारित है। इस तरह का अद्यतन सर्वेक्षण 2011-12 का ही उपलब्ध है। 2017-18 में कराए गए सर्वेक्षण को सार्वजनिक नहीं किया गया था।
8 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने 500 और 1,000 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा कर दी थी। सरकार ने यह फैसला काले धन और आतंक फैलाने के लिए की जा रही टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने के लिए किया था। इस समय में सरकार ने लोगों को अपना पुराना नोट बैंकों में जमा करने के लिए मौका दिया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications