Hurun Rich List 2025; Actor Shah Rukh Khan Joins Billionaire Club: अपने अभिनय से बॉलीवुड में 'किंग खान और बादशाह' के नाम से विख्यात शाहरुख खान के नाम अब एक और ख्याति जुड़ गई है। हाल ही में अपना पहला नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं।

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 सामने आई है जिसमें बताया गया है कि शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर हैं। इस लिस्ट के 14वें संस्करण के अनुसार, बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान 12 हजार 4 सौ 90 करोड़ रुपयों के मालिक हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान बिलियनर बनने वाले दुनिया के पहले एक्टर बन गए हैं।
बिलिनियर क्लब में शामिल होने वाले 59 वर्षीय शाहरुख खान बीते दिनों अपने बेटे आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब शाहरुख खान ने नेटवर्थ के मामले में हॉलीवुड के अमीर सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है जिनमें टेलर स्विफ्ट, अरनोल्ड, जैरी सीनफील्ड और सेलेने गोमेज जैसे सेलिब्रिटी का नाम भी शामिल हैं।
जूही चावला, करण जौहर, अमिताभ बच्चन भी लिस्ट में शामिल
शाहरुख खान के बाद बॉलीवुड की हीरोइन जूही चावला भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उनकी नेटवर्थ 7790 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन शामिल हैं और उनकी नेटवर्थ 2160 करोड़ रुपये है।
इस सूची में बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन और करण जौहर भी शामिल हैं। अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रहे और उनकी नेटवर्थ 1630 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। वहीं बॉलीवुड के धांसू डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर 1880 करोड़ रुपयों की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर हैं।
देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये की शानदार संपत्ति के साथ एक बार फिर देश के सबसे धनी व्यक्ति बनकर उभरे हैं। वहीं, गौतम अदाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला
रोशनी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार पहली बार शीर्ष तीन में शामिल हुए हैं, जिनकी कुल संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। इसके साथ वह भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
पेरप्लेक्सिटी के संस्थापक 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास, 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं।
देश में अरबतियों की संख्या 350 के पार
हुरुन की लिस्ट के मुताबिक देश में अरबपतियों की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अब यह आंकड़ा 350 के पार पहुंच गई है। 13 साल पहले शुरू हुई इस सूची की तुलना में यह संख्या छह गुना अधिक है।
देश में सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति मुंबई में रहते हैं। यहां 451 सबसे धनी व्यक्ति रहते हैं, इसके बाद 223 के साथ नई दिल्ली और 116 के साथ बेंगलुरु का स्थान है।
सेक्टर की बात करें तो फार्मास्यूटिकल्स में काम करने वाले सबसे अधिक 137 लोग अरबपति हैं जबकि औद्योगिक उत्पाद (132) और कैमिकल एवं पेट्रोकेमिकल्स (125) का नंबर आता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications