Adani Energy Solutions Share Price: शेयर बाजार में जून महीने के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को मार्केट में बिकवाली के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। आज गिरते हुए बाजार में Adani Energy Solutions के शेयर हरे निशान पर कारोबार करता दिख रहा है।
अरबपति गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शनिवार को एक अहम फैसला लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह करीब 4,300 करोड़ रुपए (लगभग 502 मिलियन डॉलर) जुटाने जा रही है।

यह रकम कंपनी QIP यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए एक या उससे ज्यादा बार में जुटाएगी। इसका मतलब यह है कि कंपनी बड़े निवेशकों से फंड जुटाएगी, ताकि अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया जा सके।
Adani Energy Solutions के शेयर्स
Adani Energy Solutions के शेयर्स आज बीएसई पर यानी सोमवार को गिरते हुए बाजार में तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर 2% की तेजी के साथ 884 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 867.65 रुपए पर क्लोज हुआ था।
कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1347 रुपए अगस्त 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 588 रुपए नवंबर 2024 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 1,06,211 करोड़ रुपए है।
कंदर्प पटेल को मिला नया कार्यकाल
कंपनी के सीईओ कंदर्प पटेल को भी नया कार्यकाल मिल गया है। बोर्ड ने उन्हें 31 मई 2025 से तीन सालों के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह पहले की तरह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में भी काम करते रहेंगे।
निवेशकों की नजर आगे के रुख पर
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब Adani Group के इस बड़े फैसले और शेयर की दिशा पर टिकी हुई है। अगर कंपनी अपनी फंड जुटाने की योजना को सफलतापूर्वक लागू करती है, तो इसका असर शेयर के प्रदर्शन और निवेशकों के भरोसे पर भी पड़ सकता है।
गिरते बाजार में Adani Energy Solutions का शेयर जिस तरह मजबूती के साथ टिका रहा, वह निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत हो सकता है। साथ ही, 4300 करोड़ रुपए की फंड जुटाने की योजना और मजबूत लीडरशिप से कंपनी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छू सकती है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications