Adani Enterprises will sell train tickets online: हरदम चर्चा में रहने वाला अदानी ग्रुप एक बार फिर चर्चा में है। अदानी ग्रुप कभी कर्ज लेने के मामले में तो कभी कंपनी खरीदने के मामले में चर्चा में रहता है। इसी को लेकर हाल ही में हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इन सब के बीच एक बार फिर से अदानी ने फिर बड़ा कदम उठाया है।
अदानी ग्रुप इस बार ट्रेन के टिकट बेचने जा रहा है। आज अदानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को इस बारे में सूचना दी है। अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा है कि वह जल्द ही ऑनलाइन ट्रेन टिकटों की बिक्री करेगा।

इसके लिए अदानी एंटरप्राइजेज स्टार्क एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली ट्रेनमैन कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ट्रेनमैन एक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लैटफॉर्म है।
अदानी एंटरप्राइजेज ने भारतीय बाजारों को सूचित करते हुए कहा है कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि अदानी डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (एडीएल), कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने स्टार्क एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (एसईपीएल) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण के संबंध में एक शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। ट्रेनमैन एक ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग कंपनी है। ट्रेनमैन आईआरसीटीसी की तरफ से अधिकृत ट्रेन टिकट बुकिंग एजेंट है।
इस खबर के बाद जहां आईआरसीटीसी के शेयर के रेट में बढ़त आई है, वहीं अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर में गिरावट आई है। दोपहर में खबर लिखे जाने तक अदानी एंटरप्राइजेज 2,463 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इसमें करीब 46 रुपये की गिरावट है।
वहीं आईआरसीटीसी का शेयर दोहपर में तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इस वक्त आईआरसीटीसी का शेयर करीब 667 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 2 रुपये की तेजी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications