
Adani Enterprises FPO : जब कोई कंपनी शेयर बाजार में अपना शेयर लिस्ट कराना चाहती है तो पहले आईपीओ लेकर आती है। ये पहली बार होता है जब कंपनी पब्लिक को शेयर बेचती है। लिस्ट होने के बाद अगर कोई कंपनी इसी तरह का पब्लिक ऑफर लाती है यानी पब्लिक को शेयर बेचती है तो एफपीओ यानी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर कहा जाता है। एफपीओ वो प्रोसेस है जिसके जरिए एक कंपनी, जो पहले से ही एक एक्सचेंज पर लिस्टेड है, निवेशकों या मौजूदा शेयरधारकों, आमतौर पर प्रमोटरों को नए शेयर जारी करती है। एफपीओ का उपयोग कंपनियां अपने इक्विटी बेस में विविधता लाने के लिए करती हैं। साथ ही इसके जरिए जुटाए गये पैसे का इस्तेमाल कई जरूरतों के लिए किया जाता है, जैसा कि आईपीओ के जरिए जुटाये गये पैसे के साथ होता है। कहा जा सकता है कि आईपीओ की तरह ही एफपीओ भी निवेशकों के लिए कमाई का होता है। अब अडानी ग्रुप की एक कंपनी अपना एफपीओ लेकर आ रही है। आगे जानिए इस कंपनी की डिटेल।
अडानी एंटरप्राइजेज ला रही एफपीओ
अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज अपना एफपीओ लाने जा रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के लिए स्टॉक एक्सचेंजों के पास एक ऑफर लेटर दायर किया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एफपीओ के लिए डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने के बाद अब अडानी एंटरप्राइजेज इस महीने के आखिरी सप्ताह में ही पब्लिक इश्यू लॉन्च कर सकती है।
नवंबर में किया था ऐलान
इससे पहले अडानी एंटरप्राइजेज ने नवंबर में फॉलो-ऑन के जरिए शेयरों की बिक्री की घोषणा की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस एफपीओ में अडानी एंटरप्राइजेज रिटेल निवेशकों को छूट भी दे सकती है। हालाँकि यह भी संभावना जताई गयी है कि कंपनी आंशिक रूप से पेड-अप शेयर जारी करके एफपीओ में पैसा भी जुटा सकती है।
किसे मिली एफपीओ की जानकारी
कंपनी ने एक दिन पहले ही एफपीओ के लिए अपने कागजात दाखिल किए हैं। ऐसे में आधिकारिक तौर पर अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालाँकि, रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज ने जेफरीज, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल, बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल, एलारा कैपियल और कुछ अन्य को इस इश्यू के लिए मैन बैंकर के तौर पर नियुक्त किया है।
कंपनी घटाएगी अपना कर्ज
कई जानकारों ने अनुमान लगाया है कि एफपीओ के जरिए पैसे जुटा कर कंपनी अपने कर्ज को घटाएगी। इसे एफपीओ के पैसे अपना कर्ज घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा खरीद और नई योजनाओं की स्थापना की मदद से अडानी समूह का हाल ही में कई क्षेत्रों में विस्तार डेब्ट के माध्यम से ही किया है। हालाँकि ध्यान रहे कि अडानी समूह ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके मामले में बयान जारी नहीं किया है।

कितनी है मार्केट कैपिटल
अडानी एंटरप्राइजेज की मार्केट कैपिटल 4.14 लाख करोड़ रु है। इसका शेयर इस समय 3629 रु के आस-पास है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 4,189.55 रु और निचला स्तर 1529.55 रु है। आज कंपनी का शेयर हरे निशान में है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications