Adani Enterprises Share Price: हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन का दिन यानी मंगलवार को घरेलू बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। वहीं, बीते दिन बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए थे।

आज खबर लिखते समय 9:30 बजे तक शुरुआती कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज के स्टॉक्स फोकस में देखने को मिल रहे हैं इसके पीछे की वजह अदाणी एंटरप्राइजेज को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कंपनी को उत्तराखंड के सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे प्रोजेक्ट के लिए नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट (NHLML) से लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी किया गया है।
इस प्रोजेक्ट में अदाणी एंटरप्राइजेज लगभग 4081 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। यह कंपनी का इस क्षेत्र में पहला रोपवे प्रोजेक्ट होगा, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं और पर्यटन उद्योग दोनों के लिए बेहद अहम साबित होगा।
आज शेयर ऐसे कर रहे ट्रेड
आज कारोबारी शेसन में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 0.54% तक की तेजी के साथ 2395 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सत्र पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 2383 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 3208 रुपए अक्टूबर 2024 में टच किया था। वहीं, कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 2026 रुपए मार्च 2025 में टच किया था।
केदारनाथ यात्रा को मिलेगा नया रूप
चारधाम यात्रा में केदारनाथ का स्थान बेहद खास है। यहां हर साल लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कठिन पहाड़ी रास्तों और मौसम की चुनौतियों की वजह से यात्रा आसान नहीं मानी जाती। इस रोपवे प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए सफर आसान तेज और सुरक्षित हो जाएगा।
देश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल
यह रोपवे प्रोजेक्ट देश के सबसे बड़े रोपवे प्रोजेक्ट्स में गिना जाएगा। अभी सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पहुंचने में घंटों पैदल चलना पड़ता है। रोपवे बन जाने पर यह दूरी कुछ ही मिनटों में तय की जा सकेगी। खास बात यह है कि रोपवे में एक साथ हजारों श्रद्धालुओं को सुविधा देने की क्षमता होगी।
निवेश से रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा
इस प्रोजेक्ट पर 4081 करोड़ रुपए का निवेश केवल धार्मिक नजरिए से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों का कारोबार भी बढ़ेगा। पर्यटन उद्योग के लिए यह प्रोजेक्ट गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
सरकार का उद्देश्य
केंद्र सरकार लंबे समय से चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। सड़क, सुरंग और अब रोपवे जैसी योजनाएं इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं। यह प्रोजेक्ट धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications