नयी दिल्ली। अडानी गैस के शेयर में पिछले 2 दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कल कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्तों के शिखर तक भी पहुंचा। मंगलवार को कंपनी का शेयर करीब 20 फीसदी ऊपर चढ़ा था। पिछले 2 दिनों में कंपनी के शेयर ने 40 फीसदी की बढ़त हासिल की। यानी जिस भी निवेशक ने कंपनी के शेयर में 5 लाख रु का निवेश किया होगा उसे सीधे तौर पर 40 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 2 लाख रु का मुनाफा मिला होगा। इस शेयर ने पिछले 2 दिन में ही 5 लाख रु को 7 लाख रु में बदल दिया। हालांकि शेयर में इतनी तेजी के मामले में बीएसई ने अडानी गैस से सवाल भी किया, जिसके जवाब में कंपनी ने कहा कि ये तेजी बाजार में बढ़ोतरी के कारण लग रही है।
अडानी ग्रुप की डील
अडानी गैस अडानी ग्रुप की कंपनी है। इस महीने की शुरुआत में अडानी ग्रुप ने भारत और वैश्विक बाजारों में हाइड्रोजन वैल्यू चेन के एक्सप्लोरेशन के साथ-साथ बायोगैस, बॉयोमीथेन, और निम्न-कार्बन के डेवलपमेंट के लिए इटली की Snam के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था। बता दें कि कंपनियों द्वारा की जाने वाली इस तरह की व्यापारिक पार्टनरशिप का उनके शेयरों पर सकारात्मक असर पड़ता है।
अडानी गैस की नया करार
भारत में सीएनजी कम्प्रेसर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाने के लिए Snam और अडानी गैस ने भी एक करार किया है। बता दें कि आज अडानी गैस के शेयर में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज कंपनी का शेयर 343.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लगभग सपाट 343.70 रु पर खुलने के बाद 326.40 रु तक गिरा है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 2.7 फीसदी की गिरावट के साथ 334.35 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 36,673.17 करोड़ रु है।
अडानी गैस कंपनी
बता दें कि अडानी गैस कंपनी भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है, जो मुख्य रूप से गुजरात में औद्योगिक और आवासीय दोनों तरह के ग्राहकों को सेवाएं देती है। कंपनी के पहले से ही अहमदाबाद और वडोदरा (गुजरात), फरीदाबाद (हरियाणा) और खुर्जा (उत्तर प्रदेश) में गैस वितरण नेटवर्क मौजूद हैं। इसके अलावा इलाहाबाद, चंडीगढ़, एर्नाकुलम, पानीपत, दमन, धारवाड़ और उधमसिंह नगर गैस वितरण के डेवलपमेंट के लिए अडानी गैस और इंडियन ऑयल को चुना गया है।
शेयर बाजार में निवेश
शेयर बाजार एक जोखिम वाली जगह है। यहां तगड़े मुनाफे के साथ-साथ जोखिम भी बहुत है। इसलिए अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो बिना जानकारी कभी भी आगे न बढ़ें। दूसरी बात अगर आपके पास जानकारी की कमी है तो किसी सलाहकार या फिर ब्रोकिंग फर्म की मदद लें। ये आपको रिसर्च के बाद उन अच्छे शेयरों में निवेश की सलाह देंगे जो आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
शेयर बाजार में रहें अनुशासित
शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को अनुशासन पर जरूर ध्यान चाहिए। सख्त अनुशासन का पालन करने से ही आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यहां अनुशासन का एक अहम पहलू है स्थिति के हिसाब से फैसला लेना।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications