
Adani Group : फाइनेंशियल इंडेक्स प्रोवाइडर की तरफ से शुक्रवार को कहा गया है कि एमएससीआई देश की अडानी ग्रुप की दो कंपनियां अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के फ्री फ्लोट को मई इंडेक्स रिव्यू में कम करेगा।
अब एमएससीआई अडानी टोटल गैस का फ्री फ्लोट 14 फीसदी कम कर देगा। वही, अडानी ट्रांसमिशन का फ्री फ्लोट 25 फीसदी से 10 फीसदी कर देगा।
फ्री फ्लोट को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के द्वारा पब्लिक इक्विटी मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध बकाया स्टॉक्स के अनुपात के रूप में परिभाषित किया गया है।
एमएससीआई की तरफ से फरवरी में ही ऐलान किया गया था और यह बताया गया था कि फर्म के तरफ से कुछ अपडेट्स किए जाने वाले है और किए गए इन अपडेट्स को मार्च में लागू किया जाना था।
लेकिन मार्च के महीने में भी इन अपडेट्स को लागू नहीं किया गया था। इसी वजह से मई 2023 में फर्म के द्वारा अडानी समूह की 2 कंपनियों के फ्री फ्लोट को कम करने का निर्णय लिया गया है।
एमएससीआई का कहना है कि रिप्लिकेबिलिटी की संभावित कठिनाइयों के वजह से इन अपडेट्स को लागू करने में वक्त लगा है। एमएससीआई की तरफ से कहा गया है कि जो फर्म है। वह कई सारे इंडेक्स की नकल करती है और एक कम प्राइस वाला पोर्टफोलियो तैयार करती है।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आने के बाद एमएससीआई की तरफ से एक निर्णय किया गया है। उसी महीने एमएससीआई की तरफ से यह कहा गया कि वह कुछ अडानी फर्म के फ्री फ्लोट की समीक्षा करेगा। अडानी समूह पर हिंडनबर्ग ने शेयरों की हेरा फेरी का आरोप लगाया था।
शुक्रवार 5 मई 2023 को अडानी टोटल गैस का शेयर एनएसआई पर 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 921 रु के स्तर पर बंद हुआ। वही, अगर हम अडानी ट्रांसमिशन की बात करें, तो फिर शुक्रवार को अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में गिरावट देखी गई।
शुक्रवार को अडानी ट्रांसमिशन का शेयर एनएसआई पर 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 999 रु के स्तर पर बढ़ हुआ।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications