नई दिल्ली, जुलाई 15। अभी हाल ही में गौतम अडानी दुनिया के कुछ चुनिंदा बिजनेस शख्सियतों के साथ 100 अरब बिलियन क्लब में शामिल हुए हैं और अब एशिया के इस सबसे अमीर बिजनेसमैन का दबदबा दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। गौतम अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी पोर्ट ने इजरायल के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक हाइफा पोर्ट को खरीदने की बीड जीत ली है। कंपनी जल्द ही हाइफा पोर्ट का काम-काज संभालेगी। इजराइल सरकार ने खुद इस डील की सूचना दी है। गौतम अडानी ने भी बोली जीतने की जानकारी ट्वीटर पर साझा की है। अडानी पोर्ट के इस डील के बाद आज कंपनी के शेयर में तेजी आई है। दिन के शुरूआती कारोबार में अडानी पोर्ट का शेयर 732.50 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था।
1.18 बिलियन डॉलर की है डिल
इजराइल सरकार ने बताया कि वह अपना प्रमुख पोर्ट अडानी समूह को बेचने की कार्यवाही जल्दी ही पूरा करेगी। सरकार के बयान के अनुसार हाइफा पोर्ट को बेचने की डील 4.1 बिलियन इजरायली शेकेल ( 1.18 बिलियन डॉलर) में तय हुई है। रुपए में अगर इस राशि को कन्वर्ट करें तो यह लगभग 9500 करोड़ रुपये होगी। सरकार के बयान के मुताबिक, 4.1 बिलियन इजराइली शकेल की यह डील अडानी पोर्ट और लोकल कंपनी केमिकल और लॉजिस्टिक ग्रुप गैडोट के साथ सामूहिक तौर पर होगी। इस डील को जीतने के लिए दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने बोली लगाई थी। हाइफा पोर्ट इजरायल के सबसे बड़े पोर्ट में से एक है।
70 प्रतिशत हिस्से के मालिक होंगे अडानी
हाइफा पोर्ट को खरीदने की डील में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी अडानी पोर्ट की होगी, गैडोट समूह 30 प्रतिशत हिस्सेदारी संभालेगा। पोर्ट के अधिकारियों के अनुसार यह डील 2054 तक के लिए है।
बोली जीत कर खुशी हुई- अडानी
इजराइल सरकार के अधिकारिक घोषणे के बाद गौतम अडानी ने ट्वीट कर डील जीतने की खुशी जाहिर की, अडानी ने लिखा, "सहयोगी कंपनी गैडोट के साथ हाइफा बंदरगाह के निजीकरण के लिए बोली जीतकर बहुत खुशी हुई" यह डील भारत और इजराइल के लिए बेहद शानदार और ऐतिहासिक महत्व रखता है। अडानी ने आगे लिखा कि हाइफ़ा पोर्ट का हिस्सा बनकर गर्व हो रहा है। अडानी समूह के अडानी पोर्ट की जिम्मेदारी गौतम अडानी के बेटे करण अडानी संभालते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications