Adani Group's shares increased due to Modi guarantee: मोदी गारंटी के चलते भारतीय जनता पार्टी ने तीन महत्वपूर्ण राज्यों में भारी बहुमत से अपनी सरकार बना ली है। इसका असर आज शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। आज सेंसेक्स और निफ्टी-50 रिकॉर्ड हाई स्तर पर खुले हैं। वहीं अदानी ग्रुप के सभी दस शेयर आज भारी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। विपक्ष मोदी सरकार पर अदानी से गठजोड़ के आरोप लगाता रहा है, लेकिन यह कभी साबित नहीं हुए। लेकिन आज भाजपा की भारी जीत के बाद अचानक अदानी ग्रुप के सभी शेयर में भारी तेजी दर्ज हुई है।
प्रधानमंत्री पीएम मोदी इससे पहले भी लगातार विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। इस दौरान विपक्ष उन पर कारोबारियों से मिले होने का आरोप लगाता रहा है। लेकिन पीएम मोदी समय समय पर ऐसी टिप्पणी कर देते हैं, कि विपक्ष उत्तर विहीन हो जाता है। इससे पहले मोदी संसद में कह चुके हैं, कि विपक्ष जिस सरकारी कंपनी को गाली दे, उसमें निवेश करें, फायदा होगा। इस बयान के अगले दिन सरकारी कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली थी। कुछ ऐसा ही आज दिखाई दे रहा है। अदानी ग्रुप विपक्ष के निशाने पर था, और इस ग्रुप की सभी कंपनियों में भारी खरीदारी दिखाई दे रही है। कुछ शेयर तो 8 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ सुबह 10 बजे ट्रेड कर रहे हैं।

जानिए अदानी ग्रुप के सभी शेयरों का हाल
ACC का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 1,965.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 3.44 प्रतिशत की तेजी है।
ADANI ENERGY SOLUTIONS का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 910.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 6.47 प्रतिशत की तेजी है।
ADANI ENTERPRISES का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 2,521.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 6.70 प्रतिशत की तेजी है।
ADANI GREEN ENERGY का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 1,110.30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 8.16 प्रतिशत की तेजी है।
ADANI PORTS & SEZ का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 862.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 4.25 प्रतिशत की तेजी है।
ADANI POWER का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 468.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 6.31 प्रतिशत की तेजी है।
ADANI TOTAL GAS का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 744.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 6.07 प्रतिशत की तेजी है।
ADANI WILMAR का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 350.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 2.88 प्रतिशत की तेजी है।
AMBUJA CEMENT का शेयर आज सुबह से ही तेजी के साथ खुला और लगातार ऊपर ही जा रहा है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 454.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 2.71 प्रतिशत की तेजी है।
नोट: यहां पर आज अडानी ग्रुप के शेयर किस रेट पर ट्रेड कर रहे हैं, उसको बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications