भारत की लिडिंग लॉजिस्टिक्स और पोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्तीय मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 15 साल की अवधि वाले बॉन्ड (NCD) के ज़रिए 5,000 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक जुटाए हैं। यह इश्यू अब तक का सबसे लंबा घरेलू बॉन्ड इश्यू माना जा रहा है, जिसे पूरी तरह निवेशकों ने अपनाया है।

लंबे समय के लिए पूंजी जुटाना
इस बॉन्ड इश्यू पर 7.75% वार्षिक ब्याज दर तय की गई है और इसे शेयर बाजार BSE में लिस्ट किया जाएगा। जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने अमेरिकी डॉलर बॉन्ड की बायबैक योजना में करेगी जिसके लिए अंतिम मंजूरी 31 मई 2025 को कंपनी के बोर्ड द्वारा दी जाएगी।
अगर यह योजना पूरी तरह से लागू हो जाती है, तो कंपनी के कर्ज की औसत मैच्योरिटी समय 4.8 साल से बढ़कर 6.2 साल हो जाएगा। इससे कंपनी को ज्यादा लंबे समय की स्थिरता और वित्तीय लचीलापन मिलेगी।
2030 तक बड़े टारगेट
अदानी पोर्ट्स ने अपने भविष्य की योजनाओं को पहले ही साफ कर दिया है। कंपनी का टारगेट है कि वह वित्त वर्ष 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो हैंडल करने में सक्षम बन जाए जो कि अभी के मुकाबले दोगुना है। इसके लिए कंपनी बंदरगाह सेवाओं के अलावा लॉजिस्टिक्स और समुद्री कारोबार को भी तेजी से बढ़ा रही है।
सोच-समझकर लिया गया फैसला
कंपनी के सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ एक फंड जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी पूंजी रणनीति है। उनका कहना है कि कंपनी कर्ज की लागत को कम करने उसकी अवधि को बढ़ाने और वित्तीय स्रोतों में विविधता लाने पर काम कर रही है। इस सोच के पीछे कंपनी की लंबी सफलता की रणनीति है।
नई परियोजनाओं के लिए बनेगा रास्ता
इस फंडिंग से कंपनी को भविष्य में बड़े निवेश करने और नई परियोजनाएं शुरू करने में आसानी होगी। साथ ही कंपनी को तकनीकी सुधार और आधुनिकरण में भी निवेश करने का मौका मिलेगा। अधिग्रहण, इनोवेशन और ओपरेशन सुधार जैसी योजनाएं अब और मजबूत होंगी।
वित्तीय लचीलापन की मिसाल
अदानी पोर्ट्स की यह सफलता दिखाती है कि कंपनी स्थिर और किफायती पूंजी जुटाने में पूरी तरह मजबूत है। साथ ही वह अपनी ऋण व्यवस्था को संतुलित और लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने पर भी ध्यान दे रही है।
अदानी पोर्ट्स के जरिए 15 साल के बॉन्ड से 5,000 करोड़ रुपए इक्कठा करना केवल एक फाइनेंशियल कदम नहीं बल्कि के विकास की नींव है। यह दिखाता है कि कंपनी कैसे अपनी योजनाओं को लंबी सोच के साथ लागू कर रही है।
सस्ती पूंजी, लंबी अवधि की रणनीति और मजबूत कर्ज प्रबंधन से अदानी पोर्ट्स आने वाले समय में देश की सबसे भरोसेमंद और वैश्विक स्तर की ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications