Adani Ports Q1 Results : गौतम अडानी की अगुआई वाली अडानी समूह की कंपनी अडाणी पोर्ट्स ने मंगलवार को चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिये है। कंपनी को जून तिमाही में सालाना आधार पर 82.6 फीसदी के बढ़कर 2 हजार 114.7 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट हुआ है। कंपनी को क्यू1एफवाई23 में 1 हजार 158.3 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।
इस तिमाही में कंपनी के ऑपरेशन्स से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23.5 फीसदी बढ़कर 6 हजार 247.6 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में 5 हजार 58.1 करोड़ रुपए था।

कंपनी को पहली तिमाही में सालाना आधार पर ईबीआईटीडीए 80 फीसदी बढ़कर 3 हजार 765 करोड़ रुपए रहा। वहीं, कार्गो वॉल्यूम सालाना बढ़ा है यह 12 फीसदी बढ़कर 101 एमएमटी से अधिक हो गया है।
अडाणी पोर्ट्स के सीईओ और होल टाइम डायरेक्टर करण अडाणी की तरफ से कहा गया है कि यह कंपनी का अभी तक का सबसे मजबूत तिमाही ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस है।
सीईओ करण अडाणी की तरफ से कहा गया है कि अब तक का कंपनी ने सबसे ज्यादा तिमाही कार्गो वॉल्यूम, रेवेन्यू, ईबीआईटीडीए के साथ घरेलू बाजार में करीब 200 बीपीएस की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की है।
अडानी पोर्ट्स का शेयर का आज यानी मंगलवार 8 अगस्त 2023 को बीएसई पर 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 784.35 रु के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में अडानी पोर्ट्स का शेयर 804 रुपये तक गया था। यह शेयर आज बीएसई पर 791.80 रु से खुला था।
अगर हम अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर निचला स्तर देखे तो फिर इस कंपनी का 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर 987.90 रुपये है। वहीं, इस कंपनी के शेयर के 52 हफ्ते का निचला स्तर की बात करें तो फिर यह 394.95 रुपये है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications