नई दिल्ली, जून 10। अडानी पावर का शेयर आज बीएसई पर 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ करीब 156 रु पर है। हाल ही में इसने 167.05 रु का 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ है। आज कंपनी का शेयर कल के 152.35 रु के पिछले बंद स्तर की तुलना में 157.55 रु पर खुला। बता दें कि अडानी पावर का शेयर बीते करीब एक साल से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। बीते 4 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने करीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। इससे निवेशकों पर जम कर पैसा बरसा है।
निवेशक हो गए मालामाल
बुधवार तक के पिछले 4 कारोबारी सत्रों में अडानी पावर के शेयर में करीब 70 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद आज गुरुवार को भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पॉजिटिव मोमेंटम के साथ इलेक्ट्रिक यूटिलिटी स्पेस फोकस में रहा और अडानी पावर इस स्पेस में सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनियों में से एक बनकर उभरी है।
एक साल में कराया कितना मुनाफा
मौजूदा स्तर पर देखें तो इस शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 302 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल में यह 38.8 रु से 156 रु पर पहुंच गया है। इस तरह अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले कंपनी के शेयर में 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि इस समय 4 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 60,052 करोड़ रु है। बता दें कि 6 महीने पहले कंपनी का शेयर 46.85 रु और तीन महीने पहले 77.9 रु पर था। इन दोनों स्तरों से भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है।
कहां तक जा सकता है शेयर
अगर आप शेयर में निवेश करते हैं और आपने पास अडान पावर का शेयर है तो बहुत अच्छी बात है। क्योंकि जानकारों का मानना है कि यह शेयर मौजूदा स्तर से अभी और ऊपर चढ़ सकता है। मौजूदा स्तर से ये शेयर 200 रु तक जा सकता है। वित्त वर्ष 2021-22 में बिजली उत्पादन 5 से 7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इससे अडानी पावर को फायदा मिल सकता है।
बेहतर रहे नतीजे
बता दें कि मार्च तिमाही में अडानी पावर के नतीजे भी बढ़िया रहे। इसे जनवरी-मार्च तिमाही में 13.13 करोड़ रु का मुनाफा हुआ। जबकि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को 1,312.86 करोड़ रु का घाटा हुआ था। वहीं पूरे वित्तीय वर्ष (2020-21) के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 1,269.98 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसे 2019-20 में 2,274.77 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 2019-20 में 27,841.81 करोड़ रुपये की तुलना में 2020-21 में इसकी कुल इनकम 28,149,68 करोड़ रुपये रही।
अडानी ग्रुप की है कंपनी
अडानी पावर अडानी ग्रुप का हिस्सा है। ये भारत में सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर है। कंपनी के पास गुजरात में 40 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में छह बिजली संयंत्रों में फैले 12,410 मेगावाट की एक स्थापित थर्मल पावर क्षमता है। इस कंपनी की शुरुआत 1996 में की गयी थी। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडानी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications