Adani Share news: शेयर बाजार में क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को छुट्टी है. बाजार गुरुवार को खुलेगा. बाजार के खुलते ही चुनिंदा शेयर फोकस में रहने वाले हैं. इसमें अदानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC Ltd का शेयर भी शामिल है. दरअसल, कंपनी को जीएसटी नोटिस मिला, जिसकी जानकारी ACC ने एक्सचेंज को दी है. मंगलवार को बीएसई पर शेयर 2079.35 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जोकि खबर के चलते गुरुवार यानी 26 दिसंबर को रडार पर रहेगा.
ACC को मिल GST नोटिस
ACC ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को छत्तीसगढ़ के दुर्ग डिविजन के जॉइंट कमीशनर ऑफ स्टेट टैक्स से 2 ऑर्डर जारी किए गए हैं. इनमें ब्याज और दंड के साथ जीएसटी भुगतान की मांग की गई है. हालांकि, कंपनी इन आदेशों को संबंधित प्राधिकारी के समक्ष अपील के माध्यम से चुनौती देने की तैयारी कर रही है. बता दें कि ACC को यह ऑर्डर 23 दिसंबर, 2024 को प्राप्त हुए.

एसीसी को मिले 2 जीएसटी ऑर्डर
एसजीएसटी अधिनियम, 2017/सीजीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 73 के तहत पहला आदेश 7,69,89,496 रुपए की जीएसटी रकम के साथ 3,66,76,530 रुपए का ब्याज और 76,98,950 रुपए का जुर्माना लगाता है. साथ ही दूसरे आदेश में 48,14,56,562 रुपए की जीएसटी रकम समेत 7,00,42,037 रुपए का ब्याज और 4,81,45,656 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
ACC का क्या है कहना?
कथित उल्लंघनों में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए GSTR-2A और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए GSTR-2B के अनुसार ITC की तुलना में GSTR-3B में अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा किया गया है. जबकि कंपनी का दावा है कि ITC का सही तरीके से दावा किया गया था और बाद में GSTR-3B में इसे उलट दिया गया था.
ऑर्डर के खिलाफ कदम उठाएगी कंपनी!
ACC ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी इन मांगों को उचित प्राधिकारी के समक्ष चुनौती देने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है. हालांकि, इन ऑर्डर्स की वजह से कंपनी को अपनी वित्तीय या ऑपरेशनल एक्टिविटीज पर कोई खास असर पड़ने की आशंका नहीं है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications