Adani Stocks Down Reason: शेयर बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की जा रही. शेयरों में 10 से 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा रही है. दरअसल, ग्रुप के फाउंडर गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोपों का असर शेयरों में तेज करेक्शन है. अडानी पर भारत में सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट का हासिल करने के लिए 250 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी प्लानिंग में शामिल होने का आरोप है. इस खबर के बाद ग्रुप स्टॉक्स अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर की कीमतों में आज 21 नवंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान 10% से 20% तक की गिरावट है.
अदानी ग्रुप स्टॉक्स में तेज करेक्शन
अदानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज किया जा रहा है, जिसमें लोअर सर्किट लग गया है. हिंडनबर्ग के बाद के शेयरों में निचले स्तरों से उबरने के बावजूद अभी तक पिछले स्तरों पर नहीं पहुंच पाया है. अब इस खबर से गिरावट बढ़ गई है. अदानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 18.50% गिरकर 1,150 रुपये पर आ गया. अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20% की गिरावट दर्ज की जा रही है. अदानी के खिलाफ अभियोग ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में दायर किया गया था, जिसमें सागर आर अदानी और विनीत एस जैन को सह-साजिशकर्ता के रूप में भी नामित किया गया है.
इंटरनेशनल बॉन्ड्स में भी हलचल
आरोपों ने ग्रुप की इंटरनेशनल बॉन्ड्स को भी प्रभावित किया है. मार्च में अदानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जारी किए गए डॉलर-डॉमिनेटेड बॉन्ड में 15 सेंट की गिरावट आई. फरवरी 2030 में जारी होने वाले अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के बॉन्ड में डॉलर पर 8.6 सेंट की गिरावट आई. ब्लूमबर्ग ने इसे 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद सबसे बड़ी गिरावट बताया है.

विवाद के बीच फंड जुटाने की योजना
अगस्त 2024 में अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने कर्ज कम करने और बिजली के बुनियादी ढांचे में निवेश करने के लिए 1 बिलियन डॉलर का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) आयोजित किया. इसके अलावा अक्टूबर 2024 में अदानी एंटरप्राइजेज ने नए एनर्जी प्रॉजेक्ट्स के लिए शेयर बिक्री और अपनी एयरपोर्ट यूनिट के लिए कर्ज में कमी के माध्यम से 500 मिलियन डॉलर जुटाए. ग्रुप की योजना 2025 की शुरुआत तक अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के तहत डॉलर बॉन्ड जारी करके कम से कम 1.5 बिलियन डॉलर जुटाने की है.
अदानी के लिए कानूनी चुनौतियां और कथित आरोप
अभियोग में गौतम अडानी और अन्य पर अमेरिकी निवेशकों को गलत बयान देने और संघीय कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिटाकर और न्याय विभाग, एसईसी और एफबीआई जैसे अधिकारियों को गुमराह करके न्याय में बाधा डालने के प्रयासों का भी आरोप लगाया गया है. आपराधिक आरोपों के साथ-साथ, एसईसी ने उनके खिलाफ एक अलग दीवानी मुकदमा भी दायर किया है.
यह ग्रुप के लिए एक और महत्वपूर्ण चुनौती है, क्योंकि पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट केी वजह से इसके शेयरों और बॉन्ड्स के कंसो वैल्यू में 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ था.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications