
Latest position of companies in terms of market cap : बीते हफ्ते मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 4 कंपनियों की मार्केट कैप 82,480.67 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 360.59 अंक (0.59 फीसदी) की बढ़त दर्ज की गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते सेंसेक्स की कंपनी एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 33,432.65 करोड़ रुपये बढ़कर 9,26,187.54 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं सेंसेक्स के टॉप 10 में पहली बार शामिल अडानी टोटल गैस का मार्केट कैप 22,667.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,933.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 17,144.18 करोड़ रुपये बढ़कर 4,96,067.07 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 9,236.74 करोड़ रुपये की बढ़कर 6,41,921.69 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।

सेंसेक्स की इन 6 कंपनियों का मार्केट कैप कम हुआ
बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप 17,246 करोड़ रुपये कम होकर 5,98,758.09 करोड़ रुपये बची है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 16,676.24 करोड़ रुपये कम होकर 16,52,604.31 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 8,918.25 करोड़ रुपये कम होकर 4,41,864.34 करोड़ रुपये बची। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 7,095.07 करोड़ रुपये कम होकर 5,28,426.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 4,592.11 करोड़ रुपये कम होकर 12,30,045 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,960.45 करोड़ रुपये कम होकर 6,07,345.37 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 16,52,604.31 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,30,045 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,26,187.54 करोड़ रुपये
इनफोसिस 6,41,921.69 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,07,345.37 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,98,758.09 करोड़ रुपये
एसबीआई 5,28,426.26 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,96,067.07 करोड़ रुपये
एलआईसी 4,41,864.34 करोड़ रुपये
टोटल गैस 4,30,933.09 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications