Zen Tech: एक रिपोर्ट के मुताबिक जेन टेक्नोलॉजी को हाल में ही सिम्युलेटर के लिए 42 करोड रुपए का ऑर्डर मिला है। आपको बताते चलें कि यह ऑर्डर जैन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को भारत के मित्र देश द्वारा दिया गया है, इससे कंपनी के बढ़ते प्रभाव और उसकी शानदार काम करने वाली छवि का भी पता चलता है। गौरतलब है कि यह डिफेंस कंपनी मिलिट्री ट्रेनिंग और एंट्री ड्रोन सॉल्यूशन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती है।
इस समय जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को कई दूसरे देशों से भी डिफेंस प्रोडक्ट के ऑर्डर मिल रहे हैं, जिससे कंपनी के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है।

आपको बताते चलें की जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को भारत सरकार के डिफेंस एक पोर्ट इनीशिएटिव का भी जबरदस्त लाभ मिला है। इस इनिशिएटिव की वजह से कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को एक्सपोर्ट भी कर रही है। शेयर बाजार के बड़े इन्वेस्टर मुकुल अग्रवाल ने जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड में 1.34 फीसदी की हिस्सेदारी भी ली हुई है।
डिफेंस कंपनी जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के इस समय चल रहे फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में जबरदस्त रिजल्ट देखने को मिला। सेकेंड क्वार्टर में बिक्री 99 फीसदी बढ़कर 66 करोड रुपए तक पहुंच गई वहीं कंपनी के वर्किंग प्रॉफिट में 86% की बढ़होतरी देखने को मिली। इस कंपनी के नेट प्रॉफिट में टोटल 78 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है और कंपनी का प्रॉफिट 14 करोड़ रुपए तक हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 10 सालों में इसके शेयर ने इन्वेस्टर्स को एक 13500 परसेंट तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जेन टेक डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी है। यह स्मॉल कैप कंपनी की श्रेणी में भी आती है।
आपको बताते चलें की जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों ने शुरुआत के 11 महीना के अंदर इन्वेस्टर्स को 288 फीसदी तक का रिटर्न भी दिया है। गौरतलब है कि इस कंपनी के शेयर 187 रुपए के स्तर से अब 725 रुपए के लेवल को भी पार कर चुके हैं।
पिछले 5 साल के अंदर जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर ने 1100 फीसदी का रिटर्न भी दिया है। साल 2020 में जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड का शेयर ₹25 के निचले स्तर पर था, इसके बाद अब तक इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 2900 फीसदी तक का जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस डिफेंस कंपनी के शेयर आगे भी आपको जबरदस्त रिटर्न दे सकते हैं। साथ ही इनसे मिले प्रॉफिट से आप अपने कई सारे सपने भी पूरे में कर सकते हैं।
जेन टेक्नोलॉजी के शेयर की बात की जाए तो शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों ने मामूली कारोबर दर्ज किया और 725 रुपए पर टिके हुए थे। 640 करोड रुपए के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 911 रुपये जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 175 रुपए है। जेन टेक्नोलॉजी ने बताया है कि हाल में ही उसे 42 करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया गया है। इस डिफेंस कंपनी को यह ऑर्डर सिम्युलेटर बनाने के लिए दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications