नई दिल्ली, नवंबर 23। एयरटेल के बाद वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने अपना प्रीपेड प्लान्स महंगे करने का ऐलान किया है। वीआई ने आज भारत में प्रीपेड यूजर्स के लिए अपने नए टैरिफ प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है। नए प्लान्स 25 नवंबर 2021 से उपलब्ध होंगे। 25 नवंबर से वीआई का बेस प्लान 99 रुपये से शुरू होगा। वीआई का कहना है कि नए प्लान्स से एआरपीयू (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) में सुधार का प्रोसेस शुरू होगा और इंडस्ट्री के सामने आने वाले वित्तीय तनाव को दूर करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि नये टैरिफ से वीआईएल को भारत में सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क में सुधार जारी रखने में मदद मिलेगी।
डिजिटल इंडिया विजन
कंपनी ने दावा किया है कि वीआई सरकार के डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने में तेजी लाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 79 रुपये की कीमत वाले वीआई के प्रीपेड प्लान की कीमत अब पहले वाले बेनेफिट के साथ ही 99 रुपये होगी। वहीं, पहले 2,399 रुपये का सबसे महंगा प्लान अब 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,899 रुपये में मिलेगा।
ये हैं बाकी प्लान
अन्य प्लान्स जिनकी कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है, वे डेटा टॉप-अप हैं। इनमें 48 रुपये, 98 रुपये, 251 रुपये और 351 रुपये के वाउचर अब क्रमश: 58 रुपये, 118 रुपये, 298 रुपये और 418 रुपये में उपलब्ध होंगे। सभी प्लान्स के बेनेफिट पहले जैसे ही रहेंगे लेकिन अब ये महंगे दामों पर उपलब्ध होंगे। इसका 149 रु वाला प्लान 179 रु में, 219 रु वाला प्लान 269 रु में, 249 रु वाला प्लान 299 रु में और 399 रु वाला प्लान 479 रु में उपलब्ध होगा।
चेक करें बाकी प्लान्स के नये दाम
वीआई का 449 रु वाला प्लान 539 रु में, 379 रु वाला प्लान 459 रु में, 599 रु वाला प्लान 719 रु में और 699 रु वाला प्लान 839 रु में उपलब्ध होगा। इसी तरह 1499 रु वाला प्लान 1799 रु और 2399 रु वाला प्लान 2899 रु में मिलेगा। वीआई ने प्लान्स के दामों में एयरटेल की ही तरह 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
5जी ट्रायल पर भी फोकस
इस बीच, वोडाफोन आइडिया और उसके टेक्नोलॉजी पार्टनर नोकिया ने हाल ही में घोषणा की कि इन्होंने सफलतापूर्वक 5जी की टेस्टिंग की है। टेस्टिंग ने गुजरात के गांधीनगर में ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी ऑफर करने के लिए सरकार द्वारा 5जी टेस्टिंग्स के लिए आवंटित 3.5 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड में 5जी का उपयोग किया।
एयरटेल के प्लान्स की नयी कीमत
एयरटेल के 79 रु वाले प्लान की कीमत से 99 रु हो जाएगी, जो 25 फीसदी की बढ़ोतरी है। 149 रु वाले प्लान की कीमत 179 रु होने जा रही है। इसी तरह 1,498 रु वाले प्लान की कीमत रु 1,799 रु और 2,498 रु वाले प्लान की कीमत 2,999 रु होगी। 48 रु वाला प्लान अब 58 रु का होने जा रहा है, जिसमें 28 दिन के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। वहीं 98 रु वाला प्लान 118 रु का हो जाएगा। इसके अलावा 251 रु वाला प्लान 301 रु का हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications