नई दिल्ली, अप्रैल 5। पीएनबी भी ने अपने बचत खाताधारकों को तगड़ा झटका दिया है। एक्सिस बैंक द्वारा अपने बचत खाताधारकों के लिए जरूरी मिनिमम बैलेंस लिमिट को बढ़ाए जाने के बाद अब पीएनबी ने अपने बचत खाताधारकों को कम ब्याज देने का ऐलान किया है। पीएनबी ने बचत खाते पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बचत खाते की ब्याज दर में कटौती की घोषणा की है। आगे चेक करें नयी ब्याज दरें।
अब कितनी है ब्याज दर
पहले, पीएनबी 10 लाख रुपये से कम बैलेंस पर 2.75 प्रतिशत और 10 लाख रुपये से अधिक लेकिन 500 करोड़ रुपये से कम बैलेंस पर 2.80 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा था। लेकिन 4 अप्रैल, 2022 को किए गए बदलाव के बाद, पीएनबी बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम पर 2.70 फीसदी और 10 लाख रु से अधिक लेकिन 500 करोड़ रु से कम के बैलेंस पर 2.75 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर की पेशकश करेगा।
लागू हो गयीं नयी दरें
पीएनबी की नयी ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं। बचत खातों वाले ग्राहकों को पता होना चाहिए कि निजी क्षेत्र के दो प्रमुख बैंकों, आरबीएल बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई बचत खाता ब्याज दरों की घोषणा की है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 1 अप्रैल, 2022 से बचत खाते में 25 लाख रुपये से कम या 1 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर अधिकतम 6 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। आरबीएल बैंक ने अपने बचत खाते की ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 1 लाख रु से कम या इसके बराबर पर 4.00 फीसदी, 1 लाख रु से अधिक या 10 लाख रु से कम या इसके बराबर पर 4.50 फीसदी, 10 लाख रु से अधिक या 25 लाख रु से कम या इसके बराबर पर 5.00 फीसदी, 25 लाख रु से अधिक या 1 करोड़ रु से कम इसके बराबर पर 6.00 फीसदी, 1 करोड़ रु से 100 करोड़ रु पर 5.00 फीसदी और 100 करोड़ रु से 200 करोड़ रु पर 4.50 फीसदी और 200 करोड़ रु से अधिक पर 3.50 फीसदी ब्याज देगा।
एक्सिस बैंक का झटका
एक्सिस बैंक बैंक ने कई प्रकार के बचत खातों के लिए जरूरी न्यूनतम बैलेंस की लिमिट में वृद्धि की है। यानी अब ग्राहकों को जुर्माने से बचने के लिए बचत खाते में ज्यादा बैलेंस रखना होगा। इतना ही नहीं बैंक ने मुफ्त कैश ट्रांजेक्शन की लिमिट को 2 लाख रु से घटा कर 1.5 लाख रु कर दिया है। ये बदलाव 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गए हैं।
जानिए नयी लिमिट
मेट्रो, शहरी क्षेत्रों में ईजी सेंविंग्स और इसी तरह के खातों के लिए आवश्यक न्यूनतम शेष राशि की लिमिट 10,000 रुपये से बढ़ा कर 12,000 रुपये कर दी गई है। एक्सिस बैंक के ग्राहक ध्यान रखें कि आवश्यक मासिक बैलेंस में बदलाव केवल उन खातों के लिए किया गया है, जिनमें 10,000 रुपये का औसत बैलेंस रखना जरूरी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications