नई दिल्ली, जून 29। केयर्न एनर्जी के बाद देवास मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड भी एयर इंडिया लिमिटेड की विदेशों में संपत्ति को जब्त करने का प्रयास कर रही है। देवास मल्टीमीडिया ने भारत से 1.2 अरब डॉलर से अधिक का अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मुकदमा जीता था। अब ये उसी मामले में एयर इंडिया की संपत्ति जब्त करने के प्रयास में है। देवास मल्टीमीडिया ने न्यूयॉर्क में एक याचिका दायर की है जिसमें अमेरिका में मौजूद एयर इंडिया के विमान, कार्गो हैंडलिंग उपकरण और आर्टवर्क को जब्त करने की मांग की गयी है। याचिका के अनुसार यदि एयर इंडिया देवास को 1.2 अरब, जो देवास असल में भारत से मांगती है, का भुगतान नहीं करती तो इसकी संपत्ति जब्त करने की बात कही गयी है।

केंद्र सरकार के प्लान हो सकता है बेकार
देवास के इस कदम से कर्ज में डूबी और घाटे में चल रही एयर इंडिया को बेचने की भारत सरकार की योजना खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि ऐसे में कोई भी निवेशक एयर इंडिया में निवेश करने से बचेगा। पिछले साल भारत दो अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मामलों में हारा। इनमें से एक वोडाफोन ग्रुप पीएलसी के साथ 3 अरब डॉलर का टैक्स विवाद था और दूसरा केयर्न के साथ 1.2 अरब डॉलर का विवाद था। दोनों फैसलों को भारत ने चुनौती दी है।
क्या है पूरा मामला
भारत सरकार 2011 से देवास के साथ कई अदालती मामलों में उलझी रही है। विवाद तब शुरू हुआ था जब सरकारी कंपनी एंट्रिक्स कॉर्प ने देवास के साथ एक समझौते को रद्द कर दिया था। इसके बाद देवास ने दावा किया था कि इससे उसके कई मिलियन डॉलर के निवेश की वैल्यू कम हो गयी। देवास ने एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण में इस मामले में जीत हासिल की। इससे कंपनी को 11.1 करोड़ डॉलर और उस पर ब्याज के अलावा एक अलग में मामले में 56.25 करोड़ डॉलर और उस पर ब्याज का भुगतान किए जाने का फैसला हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications