लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से आम आदमी परेशान हो रही है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं।
नई दिल्ली: लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से आम आदमी परेशान हो रही है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं। ऐसे में नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौजूदा स्थिति को देखते हुए इलेक्ट्रिक से चलने वाली बाइक बेस्ट ऑप्शन रहेगी। 4 बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स : देश में धूम मचा रही है, जानिए कीमत और खासियत

इलेक्ट्रिक बाइक आपके लिए हर तरह से अच्छा साबित हो सकती है। एक तो इन बाइक की कीमत कम होती है और दूसरा आपके सफर की लागत हमेशा पेट्रोल और डीजल बाइकों के मुकाबले काफी कम रहती है। इलेक्ट्रिक वाहनों की तो मार्केट में काफी डिमांड बढ़ गया है। ज्यादातर वाहन निर्माता कंपनियां इस सेग्मेंट में अपने वाहनों को पेश करने में लगी हैं। तो आप भी अगर इलेक्ट्रिक ई-स्कूटर खरीदना चाहते है तो ये खबर जरुर पढ़ें।
मात्र 17 रुपये में चलेगी 116 किमी
बता दें कि हैदराबाद की एक स्टार्टअप कंपनी हाई-स्पीड मोटरसाइकिल के साथ आई है, जिसे एक बार चार्ज करने के बाद आप 116 किमी की राइड कर सकेंगे। हाई-स्पीड मोटरसाइकिल EPluto 7G, 116 किमी की-सीफाइड रेंज और पेटेंट बैटरी हाई तकनीक के साथ आता है। बाइक 2.5 KWH लिथियम बैटरी पैक के साथ आती है जिसे चार्ज करने में चार घंटे लगते हैं। बैटरी 2.5 यूनिट खपत करती है, यानी कि 17 रुपये प्रति चार्ज लगता है। आप 17 रुपये में 60 किमी की स्पीड पर लगभग 116 किमी की राइड कर सकते हैं।
जानें कीमत और खासियत
बात अगर कीमत की करें तो थोड़ी महंगी पड़ जाएगी। लेकिन ये भी सच है कि एक बार पैसा लगाने के बाद काफी कम खर्चे में काम चल जाएगा।
इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपये है। वाहन 60 किमी प्रति घंटे की हाई स्पीड प्राप्त कर सकता है और 5 सेकंड से भी कम समय में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकता है। सिर्फ 2.5 यूनिट बिजली का उपभोग करने से ईंधन भरने की लागत 15-17 रुपये प्रति चार्ज के हिसाब से तय होती है। बता दें कि बैटरी और वाहन दोनों को भारतीय इलाके/क्षेत्र और मौसम की परिस्थितियों में हिसाब से डिजाइन किया गया है।
वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है बाइक की बुकिंग
PURE EV में एमडी और सीईओ की मानें तो आम तौर पर बैटरी वाहन 25 AMP चार्जिंग सॉकेट या बाइक को चार्ज करने के लिए कुछ अतिरिक्त व्यवस्था के साथ आते हैं जो कि ग्राहकों के लिए एक बड़ी समस्या होती है। बाइक को किसी भी 10 amp या 15 amp घरेलू सॉकेट के साथ चार्ज कर सकते हैं। इसे 25 amp चार्जिंग सॉकेट की आवश्यकता नहीं होती है और हमारी बैटरियां पोर्टेबल, चार्ज करने में आसान हैं। देश भर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यदि आप हमारी बाइक बुक करना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications