नई दिल्ली, दिसंबर 29। गोएयर के बाद बजट एयरलाइन इंडिगो ने एक स्पेशल सेल की घोषणा की है, जिसमें घरेलू यात्रियों के लिए 1122 रु से शुरू होने वाले फ्लाइट टिकटों की पेशकश की जा रही है। बुकिंग सेल की अवधि 27 दिसंबर से शुरू हुई थी और 31 दिसंबर को समाप्त होगी। यानी आपके पास आज के बाद 2 दिनों का और समय होगा इंडिगो की सेल में सस्ती कीमत पर टिकट बुक करने का। बता दें कि सेल में लिए गए टिकट 15 जनवरी, 2022 से 15 अप्रैल, 2022 तक की यात्रा पर वैलिड होंगे। यात्री इस ऑफर के तहत एक मुफ्त चेंज (यदि वे डिपार्चर से 3 दिन से अधिक समय पहले तक ऐसा करना चाहें तो) का लाभ उठा सकते हैं। आगे जानिए इंडिगो के ऑफर की डिटेल।
ट्वीट पर दी जानकारी
इंडिगो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस खास सेल की डिटेल देते हुए ट्वीट किया है। इंडिगो के कुछ रूटों पर शुरुआती टिकट की कीमतों में दिल्ली-जयपुर पर 1669 रुपये, दिल्ली-लेह पर 1724 रुपये, दिल्ली-अमृतसर में 1742 रुपये, दिल्ली-वाराणसी रुपये 1922, दिल्ली-जम्मू रुपये, दिल्ली-अहमदाबाद 2022 रु शामिल हैं।
1122 रु का सबसे सस्ता टिकट
1,122 रुपये के ऑफर के तहत सीटों की संख्या का खुलासा किए बिना, इंडिगो ने कहा कि 'ऑफर के तहत लिमिटेड इंवेंट्री (सीटें) उपलब्ध है और इसलिए ग्राहकों को उपलब्धता के तहत छूट दी जाएगी। इंडिगो 1,122 रु के फ्लाइट टिकट ऑफर का लाभ ऑफर अवधि के दौरान सभी चैनलों के माध्यम से उठाया जा सकता है। ऑफ़र केवल इंडिगो के घरेलू नेटवर्क के विभिन्न नेटवर्क पर नॉन-स्टॉप उड़ानों पर वैलिड है और इसे किसी अन्य ऑफ़र या योजना के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।
कई कंपनियों ने पेश किया ऑफर
इंडिगो द्वारा घोषित यह लेटेस्ट ऑफर स्पाइसजेट लिमिटेड, एयरएशिया इंडिया और गोफर्स्ट सहित भारत में अन्य एयरलाइनों द्वारा पेश किए ऑफ़र के कुछ ही दिनों बाद आया है। स्पाइसजेट ने जो सेल पेश की है, उसमें भी घरेलू यात्रियों को 1122 रु से शुरू होने वाले फ्लाइट टिकटों की पेशकश की जा रही है। स्पाइसजेट की वाउ विंटर सेल ऑफर 30 दिसंबर 2021 को बंद हो जाएगी। इसमें मिलने वाले टिकट 15 जनवरी 2022 और 15 अप्रैल 2022 के बीच सफर के लिए वैलिड होंगे।
गोफर्स्ट का टिकट ऑफर
गो फर्स्ट, गोएयर के रूप में शुरू की गयी भारतीय एयरलाइन, ने उन यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकटों पर 20 प्रतिशत छूट की घोषणा की, जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। यानी उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। ये छूट घरेलू उड़ानों के लिए गोवैक्सी स्कीम का उपयोग करने पर उपलब्ध होगी।
सर्टिफिकेट की होगी जरूरत
गो फर्स्ट एयरलाइन का कहना है कि यह ऑफर केवल उन यात्रियों के लिए मान्य है, जिन्हें भारत में घरेलू फ्लाइट टिकट बुकिंग के समय डबल डोज लगाया गया हो। हवाई अड्डे के चेक-इन के दौरान, यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र देना होगा, या आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपना वैक्सीनेशन स्टेटस दिखाना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications