Airtel 249 plan closed from Tonight: अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए है, दरअसल कंपनी ने अपने सस्ते अनलिमिटेड प्लान को बंद करने का फैसला किया है। यह प्लान आज रात 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट से भी हटा दिया जाएगा। कंपनी ने इस प्लान को अपने पोर्टफोलियो से हटाने का फैसला किया है।

अगर आप एयरटेल ग्राहक हैं और कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान को अपने नंबर पर एक्टिवेट करते थे, तो अब आपके पास बस कुछ ही घंटे बचे हैं। यह प्लान यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5GB डेटा जैसे फायदे देता था। आइए अब आपको एयरटेल के प्लान से जुड़ी डिटेल्स बताते हैं।
एयरटेल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि वह अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो से 249 रुपये वाले प्लान को हटा रहा है। यह प्लान कंपनी के ट्रूली अनलिमिटेड पैक्स में से एक था, जो कम बजट वाले ग्राहकों के बीच खासा पसंद किया जाता था। इसमें यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेसिक बेनिफिट्स मिलते थे।
आज से प्लान बंद हो जाएगा
कंपनी की वेबसाइट पर यह प्लान 'Product Closing Tonight' टैग के साथ दिखाया जा रहा है। साइट के मुताबिक, 20 अगस्त 2025 की रात 12 बजे के बाद यह प्लान वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगा।
249 रुपये वाला पैक शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी और जरूरी डेटा लाभ चाहने वाले ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले रिचार्ज ऑप्शन में से एक रहा है। इसके हटने से ग्राहकों के एयरटेल के प्रीपेड पोर्टफोलियो में ज्यादा कीमत वाले प्लान्स की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
कंपनियां अपनी रणनीति बदल रही हैं
विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनियां धीरे-धीरे अपनी रणनीति बदल रही हैं और छोटे पैक्स की बजाय मिड और हाई-रेंज रिचार्ज पर फोकस करने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में अब ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज विकल्प खोजने में दिक्कत हो सकती है।
क्या है फायदा?
फायदों की बात करें तो एयरटेल का यह प्रीपेड पैक 24 दिनों की वैलिडिटी देता था, जिसमें रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा शामिल थी। कम आय वाले यूजर्स के लिए इसे एक संतुलित विकल्प माना जाता था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications