प्याज और टमाटर के बाद अब दाल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। जी हां प्याज के बाद दाल की कीमतें लगातार बढ़ रही है।
नई दिल्ली: प्याज और टमाटर के बाद अब दाल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। जी हां प्याज के बाद दाल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। पिछले एक हफ्ते के अंदर दालों के दाम 5 से 6 रुपये बढ़े हैं। उड़द दाल की कीमत 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है, वहीं तुअर दाल 98 रुपये प्रति किलो के आसपास मिल रही है। वहीं मूंग के दाम भी 95 रुपये प्रति किलो के आसपास हैं। मसूर दाल का भाव 72 रुपये प्रति किलो के पास पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों को देखते हुए सचिवों की कमिटी ने दालों की सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

दालों की सप्लाई बढ़ाई जाएगी
दालों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार काफी परेशान है। इसको लेकर सचिवों की कमिटी ने एक बैठक भी की थी। कमिटी ने काफी सारे निर्देश दिए हैं जिससे दालों की सप्लाई बढ़ाई जाए। पहले जितने भी दाल का इम्पोर्ट किया है, उसको जल्द से जल्द क्लियरेंस दिया जाएगा ताकि वो दाल जल्दी बाजार में पहुंच सके। वहीं दूसरा यह कदम उठाया जाएगा कि एनएएफईडी घरेलू बाजार से प्रोक्यूरमेंट करेगा और जरूरत पड़ने पर इम्पोर्ट भी किया जाएगा। ये इसलिए भी किया जाएगा ताकि सरकार 20 लाख टन दाल का बफर स्टॉक बनाए रखे।
वहीं तीसरा कदम ये उठाया जाएगा कि दालों की सप्लाई केंद्रीय भंडारों के जरिए बढ़ाई जाएगी। नैफेड केंद्रीय भंडारों को दाल सप्लाई बढ़ाएगा। चौथा कदम ये होगा कि सरकार सभी राज्यों और केंद्र सरकार को साथ लेकर चलने की कोशिश की जाएगी, जहां पर पीडीएस के जरिए भी दालों की सप्लाई की जाएगी। कंज्यूमर अफेयर मंत्रालय इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा ताकि आने वाले दिनों में दालों के दाम काबू में रहे।
दिल्ली में उड़द दाल का भाव 140 रु पहुंचा
दिल्ली की सबसे बड़ी अनाज मंडी नया बाजार के दाल व्यापारी के अनुसार एक हफ्ते पहले जिस उड़द दाल की कीमत 115 रुपये थी वो अब 140 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। जबकि काली उड़द 95 से 125 रुपये और तुअर दाल 100 रुपये है। यह थोक बाजार की कीमत है। दाल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं, इस बारे में वे बताते हैं कि सरकार ने बाहर से आने वाली दालों पर रोक लगा रखी है। दालों का आयात न के बराबर हो रहा है जबकि खपत बढ़ती जा रही है। इस बार कुछ पैदावार भी घटी है। ऐसे में दाल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications