नई दिल्ली, अप्रैल 19। एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद एक्सिस बैंक ने भी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार सभी अवधि के लिए एमसीएलआर दरों में 5 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। नई दरें 18 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हैं। यानी अब जिन लोगों ने पहले लोन ले रखा है उनकी भी ईएमआई बढ़ जाएगी। साथ ही नये लोन लेने वालों को तो ज्यादा ब्याज दर पर लोन मिलेगा ही।
कितनी होगी ब्याज दर
एक्सिस बैंक ने एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर बढ़ा कर 7.40 फीसदी कर दी है। इसी तरह दो साल और तीन साल के लिए एमसीएलआर बढ़ा कर क्रमश: 7.50 फीसदी और 7.55% कर दी गयी है। ओवरनाइट, एक महीने, तीन महीने और छह महीने की एमसीएलआर को 0.05 प्रतिशत बढ़ा कर क्रमश: 7.20 फीसदी, 7.30 फीसदी और 7.35 फीसदी कर दिया गया है।
जानिए बाकी अवधियों के लिए लोन रेट
एक्सिस बैंक ने एक साल के लिए बढ़ा कर 7.40 फीसदी, दो साल के लिए 7.50 फीसदी और तीन साल के लिए 7.55 फीसदी कर दी गयी है। एमसीएलआर में बढ़ोतरी से आम तौर पर कर्जदारों का ब्याज बढ़ेगा। एमसीएलआर में वृद्धि मौजूदा उधारकर्ताओं की ईएमआई को भी प्रभावित करेगी, जब उनकी डेब्ट रीसेट तिथियां आ जाएंगी।
एसबीआई की नयी दरें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई ने भी 15 अप्रैल से सभी अवधियों के लिए अपने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की वृद्धि की। कोटक महिंद्रा बैंक ने 16 अप्रैल से अपने एक वर्षीय एमसीएलआर को 5 बीपीएस से बढ़ा कर 7.4 प्रतिशत कर दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 अप्रैल से अपने एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की वृद्धि की।
क्या होती है एमसीएलआर
एमसीएलआर वह न्यूनतम उधारी दर है, जिसके नीचे किसी बैंक को उधार देने की अनुमति नहीं है। वाणिज्यिक बैंकों के लिए उधार दरों को निर्धारित करने के लिए एमसीएलआर ने पहले के आधार दर सिस्टम को बदल दिया। लोन के लिए ब्याज दरें निर्धारित करने के लिए आरबीआई ने 1 अप्रैल 2016 को एमसीएलआर लागू किया।
एसबीआई की नयी दरें
एसबीआई ने ग्राहकों के लिए ओवरनाइट से लेकर 3 महीने तक की एमसीएलआर को 6.65 फीसदी से बढ़ा कर 6.75 फीसदी कर दिया है। वहीं 6 महीने के लिए इसे 6.95 फीसदी से बढ़ा कर 7.05 फीसदी और 1 साल वाले एमसीएलआर को 7.10 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा 2 साल के लिए एमसएलआर को बढ़ा कर 7.30 फीसदी कर दिया गया है। इसी प्रकार 3 साल के लिए एमसीएलआर को बढ़ा कर 7.40 फीसदी कर दिया गया है। इस ब्याज दर में बढ़त से एसबीआई की कमाई में हर साल करीब 1800 करोड़ रुपये का इजाफा होगा। यह 1800 करोड़ रुपये बैंक के ग्राहक ब्याज के रूप में चुकाएंगे। 1 अक्टूबर, 2019 से, एसबीआई सहित सभी बैंकों को केवल एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड ब्याज दर पर ही उधार देना होता है जैसे कि आरबीआई की रेपो दर या ट्रेजरी बिल यील्ड।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications