नयी दिल्ली। लगातार दो दिन गिरने के बाद बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही अपनी दिन की लगभग सारी ही बढ़त गंवा दी। शेयर बाजार को एफएमसीजी शेयरों में हुई खरीदारी से सहारा मिला। एफएमसीजी को छोड़ कर बाकी शेयरों मे खूब बिकवाली हुई। सेंसेक्स के 1048 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1429 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 35,634.95 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 35,468.90 पर खुला और आखिर में 62.45 अंकों या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 35,697.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,021.51 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 10,451.45 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 10,334.30 पर खुल कर 6.95 अंक या 0.06 फीसदी की मजबूती के साथ 10,458.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 12 में मजबूती और 18 में कमजोरी आयी। इनमें हीरो मोटोकॉर्प में 4.08 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.60 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.80 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.51 फीसदी, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.35 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 1.11 फीसदी की मजबूती आयी। शेयरों में से टाटा स्टील में 7.11 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 5.80 फीसदी, ओएनजीसी में 4.02 फीसदी, एसबीआई में 3.35 फीसदी, इन्फोसिस में 2.66 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.43 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की तुलना में स्मॉल और मिड कैप शेयरों में काफी बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे गिरे। आज बीएसई मिडकैप में 0.89 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.97 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.37 फीसदी की बढ़त आयी। निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे और 30 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
यह भी पढ़ें - PPF : हर महीने कुछ हजार के निवेश से करोड़पति बनने का मौका
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications