अगर आप भी सीनियर सिटीजन है तो आपके लिए बढ़िया खबर है। देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने सीनियर सिटिजंस को आकर्षित करने के लिए शानदार स्कीम शुरू की है।
नई दिल्ली: अगर आप भी सीनियर सिटीजन है तो आपके लिए बढ़िया खबर है। देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने सीनियर सिटिजंस को आकर्षित करने के लिए शानदार स्कीम शुरू की है। स्कीम के तहत अगर कोई सीनियर सिटिजन एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करेंगे तो उन्हें बेसिक फेयर में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। सीनियर सिटिजन को मिलते हैं ये टैक्स बेनेफिट, जान लें फायदें में रहेगें ये भी पढ़ें

टिकट खरीद पर 50 फीसदी का डिस्काउंट
जी हां महामारी के कारण ज्यादातर लोग फ्लाइट्स से यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। हालांकि फ्लाइट्स से यात्रा करना काफी महंगा भी होता है। लेकिन अब आप सस्ते में यात्रा कर सकेगे। एअर इंडिया ने किराए के मामले में बुजुर्ग लोगों को एक बड़ी राहत दी है। एअर इंडिया अब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टिकट खरीद पर 50 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
बता दें कि अर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक देश में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अब एअर इंडिया अपनी टिकट आधे दाम में बेचेगी। एअर इंडिया की वेबसाइट पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई है। एअर इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक एअर इंडिया की फ्लाइट टिकट पर 50 फीसदी छूट का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तों को भी मानना होगा। इस टिकट की पूरी जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते है।
50 फीसदी का डिस्काउंट लेने के ये हैं जरूरी शर्तें
- यात्रा करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 60 साल हो चुकी हो।
- वैध फोटो आईडी होनी चाहिए. जिसमें जन्मदिन की तारीख दर्ज हो। इकोनॉमी केबिन में बुकिंग श्रेणी के मूल किराए का 50 फीसदी देय होगा।
- फ्लाइट्स के डिपार्चर से तीन दिन पहले टिकट की खरीद होनी जरूरी है। भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए यह ऑफर वैध होगा।
- यह ऑफर टिकट जारी करने की तारीख से एक साल तक लागू होगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि बच्चों के लिए कोई डिस्काउंट नहीं होगा।
आपको जानकारी दें कि देश की एकमात्र सरकारी एयरलाइंस कंपनी एअर इंडिया भारी कर्जे के बोझ तले जूझ रही है। एअर इंडिया पर वर्तमान समय में 60 हजार करोड़ से भी ज्यादा का कर्ज है, जिसकी भरपाई के लिए इसे बेचा जा रहा है। एअर इंडिया घाटे में चल रही है और केंद्र सरकार इसे प्राइवेट सेक्टर के हाथों में देने की कवायद कर रही है। हाल ही में एअर इंडिया को खरीदने के लिए बोलियां भी आमंत्रित की गई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications