Airtel Cheapest Plan: अगर आप ज्यादा पैसों का रिचार्ज करवा कर थक चुके हैं तो अब आपके पास सिर्फ 9 रुपये का रिचार्ज करने का भी ऑप्शन है। जी हां, एयरटेल एक नया प्लान लेकर आया है जिसमें आपको केवल 9 रुपये का ही रिचार्ज करवाना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस प्लान के क्या बेनिफिट्स हैं और आपके पास और कौन-कौन से ऑप्शन हैं।

9 रुपये के प्लान में मिलेंगे कई बेनिफिट्स
Airtel ने अपने पोर्टफोलियो में नया रिचार्ज प्लान जोड़ा है। इस प्लान की कीमत 9 रुपये है और इसमें यूजर को अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो यह इसमें यूजर्स को 1 घंटे का समय मिलता है।
इस एक घंटे के लिए यूजर्स को 10GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है।
यह प्लान उन यूजर्स के लिए काम का हो सकता है, जिन्हें कुछ इंपोर्टेंट फाइल डाउनलोड करनी हो और उनका डेली डेटा कोटा खत्म हो गया हो।
इस प्लान को एक्टिवेट करना बहुत ही आसान है. आप इसे एयरटेल की वेबसाइट, My Airtel ऐप या किसी भी नजदीकी रिटेलर से रिचार्ज कर सकते हैं। एक बार रिचार्ज करने के बाद, यह प्लान तुरंत एक्टिव हो जाएगा और आप एक घंटे तक अनलिमिटेड डेटा का लाभ उठा सकते हैं।
एयरटेल के ये सभी प्लान भी हैं जबरदस्त
एयरटेल 39 रुपये के प्लान में भी आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर करती है। आपको इस प्लान में 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ध्यान रहे कि अनलिमिटेड डेटा आपको 20GB तक ही मिलता है।
इसके अलावा कई यूजर्स का डेली डेटा खत्म हो जाता है तो वह एयरटेल का 49 रुपये का प्लान ले सकते हैं क्योंकि इस डेटा वाउचर की वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन है। एयरटेल अपने ग्राहकों को 79 रुपये का अनलिमिटेड डेटा प्लान भी ऑफर करता है। इस प्लान में ग्राहकों को 2 दिन की वैलिडिटी दी जाती है।
इस प्लान में आपको कुल 40GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसमें आप एक दिन में सिर्फ 20GB तक ही डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 64Kbps की स्पीड से डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
अगर अचानक से कभी यूजर्स को डाटा की आवश्कता है तो वह इन प्लान्स में अपनी जरूरतों के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं।
अगर अचानक से हाई-स्पीड डेटा की जरूरत होती है जैसे आप किसी जरूरी मीटिंग में हैं या अचानक से वीडियो स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं, तो इस प्लान से आप तुरंत अनलिमिटेड डेटा का उपयोग कर सकते हैं।
कंपनी की तरफ से प्लान को वेबसाइट और ऐप पर भी लिस्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि एयरटेल की तरफ से 395 का प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है और 279 वाले प्लान में 45 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
एयरटेल के अलावा कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए कई वैल्यू प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी 395 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर कर सकता है। यूजर्स को इस प्लान में 6GB डेटा भी ऑफर किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications