रिलायंस जियो के ज्यादातर प्रीपेड प्लान एयरटेल और वोडाफोन से कम दाम में आते हैं। टेलिकॉम सेक्टर में कंपनियां अपने यूजर्स को खुद से जोड़ने के रखने के लिए कई कदम उठा रही हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो के ज्यादातर प्रीपेड प्लान एयरटेल और वोडाफोन से कम दाम में आते हैं। टेलिकॉम सेक्टर में कंपनियां अपने यूजर्स को खुद से जोड़ने के रखने के लिए कई कदम उठा रही हैं। वहीं कम कीमत में ज्यादा डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई अन्य बेनिफिट्स यूजर्स को दिए जा रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह आईयूसी (इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज) को माना जा सकता है। आपको बता दें कि दरअसल, पिछले साल के आखिर से जियो अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट आईयूसी ले रहा है। माना जाता है कि इसकी भरपाई के लिए कंपनी एयरटेल और वोडाफोन के बराबर बेनिफिट्स वाले ज्यादातर प्रीपेड प्लान उनसे कम कीमत में ऑफर करती है। मगर इन दोनों कंपनियों के पास दो ऐसे प्रीपेड प्लान हैं, जो जियो के बराबर कीमत और ज्यादा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इसका मतलब एयरटेल और वोडाफोन के ये प्लान जियो के प्लान पर भारी पड़ सकते हैं।
एयरटेल के 399 और 449 रुपये के प्लान की डिटेल्स
जानकारी दें कि एयरटेल 399 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा समेत 100 एसएमएस रोजाना दिए जा रहे हैं। वहीं, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, 449 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा समेत 100 एसएमएस रोजाना दिए जा रहे हैं। वहीं, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं दोनों ही प्लान्स की वैधता 56 दिनों की है। इन दोनों प्लान्स में Wynk म्यूजिक समेत एयरटेल Xstream एप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
वोडाफोन के 399 और 449 रुपये के प्लान की डिटेल्स
वहीं वोडाफोन 399 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा समेत 100 एसएमएस रोजाना दिए जा रहे हैं। वहीं, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। बात करें अगर, 449 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा समेत 100 एसएमएस रोजाना दिए जा रहे हैं। वहीं, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। दोनों ही प्लान्स की वैधता 56 दिनों की है। इन दोनों प्लान्स में वोडाफोन प्ले और जी5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
जानिए जियो के प्लान में क्या है अंतर
वहीं अगर आप जियो के प्लान में अंतर जानना चाहते है तो आपको बता दें कि इसकी वैधता के साथ कंपनी 399 रुपये और 444 रुपये के प्लान ऑफर कर रही है। 399 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा समेत 100 एसएमएस रोजाना दिए जा रहे हैं। वहीं, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग समेत जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 2000 मिनट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं, 449 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा समेत 100 एसएमएस रोजाना दिए जा रहे हैं। वहीं, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग समेत जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 2000 मिनट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन दोनों प्लान्स में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
जानिए कैसे जियो पर भारी पड़ सकता एयरटेल-वोडाफोन के ये दोनों प्लान?
एयरटेल-वोडाफोन, और जियो डाटा के मामले में तीनों कंपनियां एक जैसी हैं। वहीं, कीमत में भी ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन जहां एक तरफ एयरटेल और वोडाफोन किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं वहीं, जियो से अन्य नेवटर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 मिनट उपलब्ध करा रही है। जैसे ही ये मिनट्स खत्म हो जाएंगे वैसे ही आपको 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications