नयी दिल्ली। लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से ही सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने घर से काम करने वालों ग्राहकों की सुविधा के लिए कई तरह के उपाय किए। इनमें नए खास डेटा प्लान पेश करना, प्लान की वैलिडिटी बढ़ाना, प्लानों में अधिक डेटा देना और खास ऑफर पेश करना तक शामिल है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया के साथ ही भारती एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों की मदद करने के लिए कई खास ऑफर किए। इन कंपनियों ने अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन और प्लान पर भी खूब ध्यान दिया, क्योंकि घर से काम करने के लिए मोबाइल की जगह ब्रॉडबैंड प्लान ज्यादा कारगर हैं। इसी कड़ी में एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए खास ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू की, जिसके तहत लंबी अवधि के प्लानों पर 15 फीसदी तक का शानदार डिस्काउंट और मुफ्त में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाना शामिल है। इतना ही नहीं कंपनी ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने वालों से तेज सर्विस यानी जल्दी कनेक्शन लगाने का भी वादा कर रही है।
एयरटेल दे रही 20 तक डिस्काउंट
ध्यान दें कि एयरटेल नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन और लंबी अवधि वाले प्लानों पर 15 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। मगर कुछ शहरों में नये ब्रॉडबैंड ग्राहकों को लंबी अवधि वालों प्लानों पर 20 फीसदी तक का डिस्काउंट भी दे रही है। इतना ही नहीं पिछले महीने एयरटेल ने भारत के कुछ शहरों में लॉन्ग टर्म प्लान पर मुफ्त इंस्टॉलेशन और राउटर यूसेज देने का भी ऐलान किया था। यानी एयरटेल के नये ब्रॉडबैंड ग्राहकों को एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदा मिलेगा। नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए एयरटेल ने भारत के 500 से अधिक शहरों में एक "इनवाइट नाउ" टैग भी जोड़ा है। इससे कंपनी उपयोगकर्ताओं को अपनी सेवाओं के लिए साइन अप करने के लिए इनवाइट कर रही है।
25 नए शहरों में मिलेगी एयरटेल सर्विस
जानकारी के लिए बता दें कि अगर अभी तक आपके शहर में एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस उपलब्ध नहीं है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। एयरटेल ने 1 जून से 25 और शहरों में अपनी ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया है। इन शहरों में अजमेर, अलीगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, धर्मशाला, जोधपुर, काकीनाडा और तिरुपति शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई शहरों में अप्रैल के महीने में ही एयरटेल ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू होने की उम्मीद थी, मगर कोरोनावायरस लॉकडाउन के परिणामस्वरूप कंपनी को अपनी विस्तार योजना को वापस लेना पड़ा।
ये हैं एयरटेल के शानदार ब्रॉडबैंड प्लान
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर अनलिमिटेड प्लान्स में बेसिक प्लान 799 रुपये का है। कंपनी 799 रुपये, 999 रुपये, 1499 रुपये और 3999 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान पेश कर रही है, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनेफिट भी मिलेंगे। 799 रुपये के प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम के साथ 100 एमबीपीएस की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलता है। वहीं 999 रुपये और 1499 रुपये के प्लान में आपको क्रमशः 200 एमबीपीएस और 300 एमबीपीएस पर डेटा मिलेगा। 3999 रुपये वाले पैक में आपको 1 जीबीपीएस तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications