भारत की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल जल्द ही भारतीय मार्केट में सस्ते 4जी स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल सस्ते 4जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है।
नई दिल्ली: भारत की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल जल्द ही भारतीय मार्केट में सस्ते 4जी स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल सस्ते 4जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। ऐसा करके कंपनी भारत के 2जी यूजर्स को रिलायंस जियो में शामिल होने से रोकना चाहती है। इसके लिए एयरटेल जल्द ही कुछ स्मार्टफोन कंपनियों के साथ साझेदारी कर सकती है। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो जल्द ही ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला सस्ता 4जी फोन लॉन्च कर सकती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि एयरटेल भी साझेदारी के लिए स्थानीय ब्रैंड्स की तलाश कर रही है।

लॉक्ड और अनलॉक्ड दोनों तरह के स्मार्टफोन
जानकारी मिली है कि एयरटेल भारत के स्थानीय ब्रैंड्स के साथ मिलकर लॉक्ड और अनलॉक्ड दोनों तरह के स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। भारत में लॉक्ड डिवाइस का बहुत ज्यादा चलन नहीं है। वहीं, यूएस और कई दूसरे वेस्टर्न मार्केट में टेलिकॉम ऑपरेटर्स स्मार्टफोन कंपनियों के साथ मिलकर ऐसे फोन्स लाती हैं जो टैरिफ प्लान या मंथली पेमेंट ऑप्शन के साथ आते हैं। अब भारती एयरटेल भी भारत में ऐसे ही फोन्स ला सकती है।
बता दें कि रिलायंस जियो सिर्फ एलटीई आधारित कंपनी है, जबकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जीएसएम ऑपरेटर्स हैं। ऐसे में गूगल के साथ मिलकर सस्ता 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करके रिलायंस जियो बाकी दोनों कंपनियों के 2जी यूजर्स में सेंध लगा सकती है। यही वजह है कि एयरटेल ऐसी परिस्थिति से बचने की तैयारी में जुट गई है। मालूम हो कि एयरटेल पहले भी इस तरह की एक कोशिश कर चुकी है। कंपनी ने स्थानीय ब्रैंड Celkon के साथ साझेदारी करके 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम की शुरूआत की थी। इसके तहत एयरेटल सस्ते दाम पर 4जी स्मार्टफोन ऑफर कर रही थी। ग्राहकों को डाउन पेमेंट देने पर फोन मिल जाता था, जिसके बाद उन्हें इसे ऐक्टिव रखने के लिए मंथली रिचार्ज कराना पड़ता था।
फोन की शुरुआती कीमत 399 रुपये हो सकती
बता दें कि इसी साल जुलाई में खबर आई थी कि रिलायंस जियो, जियोफोन 5 पर काम कर रहा है। जियो फोन 5 भी एक फीचर फोन होगा और इसमें भी 4जी का सपोर्ट होगा। जियो फोन 5, जियो फोन का लाइट वर्जन होगा जिसकी शुरुआती कीमत 399 रुपये हो सकती है। इस फोन में भी जियो फोन 1 और 2 की तरह काई ओएस मिलेगा यानी आप इस फोन में व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल जैसे एप्स इस्तेमाल कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications