Airtel Chairman Sunil Mittal: भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharati Mittal) सुर्खियों में है. क्योंकि एक साल में ही उनकी इनकम डबल हो गई है. 2023 में सुनील मित्तल की सलाना कमाई 15 करोड़ रुपये थी. लेकिन इस साल यानी 2024 में उनकी कमाई 32 करोड़ हो गई है.

कंपनी ने क्यों लिया सैलरी बढ़ाने का फैसला ?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021 से तीन साल तक सुनील मित्तल की सैलरी में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई थी. इसलिए कंपनी के सभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद सुनील मित्तल की सैलरी को 92 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है.
कंपनी की सलाना सैलरी की रिपोर्ट के अनुसार रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल आया है. इसलिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है. इसके अलावा कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने सुनील मित्तल के अलावा कंपनी के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल (Gopal Vittal) की सैलरी में भी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. उनकी सैलरी 10 फीसदी तक बढ़ी है. अब गोपाल विटट्ल को सलाना 18.5 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं.
इन तीनों सालो में कितनी हुई सैलरी में बढ़ोतरी?
यह पता चला है कि सुनील भारती मित्तल को 2022-23 वित्त वर्ष में 16.8 करोड़ रुपये सलाना मिल रहे थें. वहीं पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2023-24 में उनकी इनकम 32.27 करोड़ रुपये कर दी गई है.
वहीं अगर कंपनी के सीईओ और एमडी, गोपाल विट्टल की सैलरी की बात की जाए तो, वित्त वर्ष 2022-23 में उन्हें 16.8 करोड़ रुपये मिलते थे. इसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 में उन्हें 18.55 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.
इसके अलावा भी कंपनी की तरफ से वित्त वर्ष 2022-23 में सुनील मित्तल को 4.7 करोड़ रुपये और गोपाल विट्टल को 7 करोड़ रुपये परफॉरमेंस इंसेंटिव (Performance Incentive) के तौर पर दिए गए हैं.
2024 में कंपनी का फायदा
कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 के दौरान उनका रेवेन्यू 7.8 फीसदी बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 10 फीसदी से बढ़कर 7,467 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications