नयी दिल्ली। एयरटेल फाइबर इंटरनेट सर्विस देने वाली देश की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी का लक्ष्य और उद्देश्य इस समय नए ग्राहकों को आकर्षित करना और अपना ग्राहक आधार बढ़ाना है। इसीलिए एयरटेल अपने एक्सट्रीम फाइबर ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। एयरटले अपने एक्सट्रीम फाइबर ग्राहकों को मुफ्त में 1000 जीबी डेटा दे रही है। हालांकि ये फ्री डेटा बेनेफिट सभी के लिए नहीं है। आइये जानते हैं कि एयरटेल के इस ऑफर का बेनेफिट किसे मिल सकता है।
कैसे मिलेगा फ्री 1000 जीबी डेटा
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार आपको एयरटेल की तरफ से फ्री 1000 जीबी डेटा लेनोवो नोटबुक खरीदने पर मिलेगा। लेनोवो के बैक टू स्कूल ऑफर के तहत कोई नया लेनोवो नोटबुक खरीदने पर आपको अपने एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन के लिए 1000 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। ये शानदार ऑफर लेनोवो ने 11 जुलाई को पेश किया गया था और आप 31 अगस्त तक (या स्टॉक खत्म होने तक) इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। 'बैक टू स्कूल' ऑफर को 'लर्न फ्रॉम होम / वर्क फ्रॉम होम' कहा गया है।
खरीदारी को करना होगा वेरिफाई
इस ऑफर के लिए ग्राहक तब ही दावा कर सकते हैं जब वे अपनी खरीदारी (लेनोवो नोटबुक) को वेरिफाई कर दें। इसके अलावा यह ऑफर केवल उन ग्राहकों को ही मिल सकेगा, जो ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर सेवाएं उपलब्ध हैं। यह ऑफर उन दोनों तरह के ग्राहकों के लिए लागू होगा जिनके पास कॉपर वायर कनेक्शन या फाइबर वायर कनेक्शन है। मासिक प्लान के लिए बतौर ऐक्टिवेशन 1,000 रु देने होंगे। एयरटेल 3, 6, या 12 महीने के लिए प्लान खरीदने वाले यूजर्स को फ्री ऐक्टिवेशन दे रही है। इन सभी प्लानों के बिल में आपको 7.5 से 15 फीसदी की छूट भी मिलेगी। ध्यान रहे कि आपके अकाउंट में 1000 जीबी डेटा खरीदारी वेरिफाई और कनेक्शन ऐक्टिव होने के बाद क्रेडिट होगा। इस 1000 जीबी डेटा की वैलिडिटी 6 महीने होगी। यह किसी प्लान में मिलने वाले डेटा से अलग होगा।
एयरटेल के तीन खास प्लान
एयरटेल के स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए भी एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने 99, 129 और 199 रु वाले प्लानों को देश के कई अन्य सर्किलों में लॉन्च कर दिया है। ये प्लान्स शुरू में चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध थे, लेकिन अब बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे टेलीकॉम सर्किलों में भी इन्हें लॉन्च कर दिया गया है। 99 रु वाला एयरटेल का प्रीपेड प्लान अब बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मिलेगा। अभी तक ये प्लान कोलकाता, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, यूपी ईस्ट, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में उपलब्ध था। एयरटेल 129 रु और 199 रु वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान दिल्ली-एनसीआर, असम, बिहार और झारखंड, मुंबई, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा सर्किलों में भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications