नई दिल्ली, अगस्त 24। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो सहित एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडि) अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये नये प्लान पेश करती रहती हैं। इन कंपनियों का मकसद नये ग्राहकों को भी जोड़ना होता है। तीनों कंपनियों ने ढेरों सस्ते और किफायती प्लान भी पेश किए हैं। यहां हम आपको इन तीनों कंपनियों के उन प्लान्स की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 50 रु से भी कम है। इन प्लान्स में आपको कई बेनेफिट मिलेंगे। आप इन तीनों में से किसी भी कंपनी के ग्राहक हों ये खबर आपके काम की है। जानते हैं उन प्लानों की लिस्ट।
जियो का 39 रु वाला प्लान
जियो का 39 रु वाला प्लान सिर्फ जियो ग्राहकों के लिए है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। प्लान में आपको रोज 100 एमबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयल कॉलिंग बेनेफिट और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। डेली 100 एमबी के बाद आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
एयरटेल का 49 रु वाला प्लान
एयरटेल के 49 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में ग्राहकों को 38.52 रु का टॉकटाइम मिलता है, जिसमें कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड का चार्ज लगता है। इस प्लान में कुल 100 एमबी डेटा भी दिया जाता है। ये प्लान एयरटेल ने अपनी साइट पर लिस्ट किया है।
वीआई का 49 रु वाला प्लान
इसी तरह वीआई का एक 49 रु वाला प्लान है। प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। आपको 14 दिनों के लिए कुल एमबी डेटा मिलेगा। मगर यदि प्लान कंपनी की ऐप से रिचार्ज कराया जाए तो आपको 100 के बजाय 200 एमबी डेटा मिलेगा।
वीआई के बाकी सस्ते प्लान
वीआई के 20 रु वाले प्लान में 14.95 रु और 30 रु वाले प्लान में 22.42 रु का टॉकटाइम मिलता है। इसी तरह कंपनी के 10 रु वाले प्लान में आपको 7.47 रु का टॉकटाइम मिलता है। कंपनी का 47 रु वाला एक कॉलर ट्यून पैक है, जबकि 32 रु वाला प्लान एक गैम पैक है। इसके अलावा कंपनी ने एक 43 रु वाला कॉन्टेस्ट प्लान पेश किया है, जिसमें शानदार इनाम जीतने का मौका मिलता है। इन इनामों में रिचार्ज और गोल्ड वाउचर आदि शामिल हैं। पैक वैधता 28 दिन की है।
अन्य सस्ते प्लान
एयरटेल अपने 19 रु वाले प्लान में 2 दिन के लिए 200 एमबी डेटा देती है। इसके 48 रु वाले प्लान में आपको 3 जीबी डेटा मिलता है। वहीं इसके 20 रु और 10 रु वाले प्लान्स में क्रमश: 14.95 रु और 7.47 रु का टॉकटाइम मिलता है। जियो अपने 11 रु और 21 रु वाले प्लान में क्रमश: 1 जीबी और 2 जीबी डेटा देती है। पिछले महीने वीआई ने 267 रुपये का एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था। यह वीआई का एक और डेटा बल्क पैक है। यानी ग्राहकों को बिना किसी लिमिट के कुल 25 जीबी डेटा मिलता है। इसका मतलब है कि डेटा की कोई दैनिक सीमा नहीं है और आप एक दिन में जितना चाहें उतना डेटा का उपयोग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications