
Airtel Minimum Monthly Recharge Plan : भारती एयरटेल ने एक सस्ते मासिक रिचार्ज प्लान को खत्म कर दिया है और उसकी जगह 155 रु का एक नया न्यूनतम मासिक रिचार्ज प्लान पेश किया है। मिनिमम मंथली रिचार्ज प्लान की कीमत पिछले साल नवंबर में दो सर्किल - हरियाणा और ओडिशा - में बढ़ाई गई थी। अब 7 और सर्किलों में 99 रु के प्लान को बंद कर दिया गया है और इसकी जगह 155 रु का प्लान पेश किया गया है।
155 रु वाले प्लान के बेनेफिट
इसके प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1 जीबी मोबाइल डेटा के साथ आता है। एयरटेल का 155 रु वाला प्रीपेड प्लान 300 एसएमएस लाभ के साथ भी आता है।
क्यों महंगा किया प्लान
एयरटेल के एक प्रवक्ता के मुताबिक बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए हमने मीटर्ड टैरिफ प्लान को बंद कर दिया है और असीमित वॉयस, 1 जीबी डेटा और 300 एसएमएस के साथ 155 रुपये का एंट्री लेवल प्लान पेश किया है। ग्राहक अब इस योजना का उपयोग बिना किसी दिक्कत के कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि यह प्लान अधिक फ्लेक्सिबिलिटी, सुविधा और बेहतर वैल्यू वाला साबित होगा।
99 रु के प्लान के बेनेफिट क्या थे
इससे पहले एयरटेल 200 एमबी डेटा के साथ 99 रुपये का न्यूनतम रिचार्ज प्लान पेश करती थी और 28 दिनों के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से कॉल चार्ज लेती थी। एयरटेल ने पिछले साल नवंबर से इस प्लान को खत्म करना शुरू कर दिया था। 99 रुपये का पैक रिचार्ज करने वाले एयरटेल ग्राहकों को अब मासिक आधार पर 57 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। हालांकि, कंपनी को इससे फायदा होगा, क्योंकि उसका प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़ेगा।
5जी के मामले में एयरटेल का विस्तार
एक अन्य खबर के अनुसार एयरटेल 5जी सेवाएं अब तमिलनाडु के 5 और शहरों में लाइव हैं। इनमें कोयम्बटूर, मदुरै, होसुर और त्रिची शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि एयरटेल 5जी प्लस एयरटेल द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के पूरे पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। इसके अलावा, यह हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करने और ऐसी ही चीजों के लिए सुपरफास्ट इंटरनेट एक्सेस की सुविधा देगा। इसकी लॉन्चिंग के साथ, भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि एयरटेल 5जी प्लस शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स में बदलाव लाएगा।

फ्री दे रही 2 जीबी डेटा
बता दें कि एयरटेल अपने ग्राहकों को आकर्षित करने और नये ग्राहकों को जोड़ने के लिए अकसर नये नये प्लान लाती रहती है। साथ ही कंपनी तरह तरह के ऑफर भी पेश करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने कई बार फ्री डेटा की पेशकश की है। इसी तरह का ऑफर एयरटेल फिर से लाई है। कंपनी की तरफ से 2 जीबी डेटा फ्री में दिया जा रहा है। भारती एयरटेल अपने ग्राहकों को 2 जीबी डेटा मुफ्त में दे रही है। बता दें कि एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके रिचार्ज करने वाले ग्राहक 2 जीबी डेटा हासिल कर सकते हैं। एयरटेल थैंक्स ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों तरह के फोन्स के लिए उपलब्ध है। एयरटेल थैंक्स एयरटेल इंडिया का इन-हाउस ऐप है। इस ऐप के जरिए ग्राहकों को एयरटेल के सभी तरह के ऑफर की सुविधा मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications