नयी दिल्ली। जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया एक के बाद एक नये-नये प्लान लॉन्च कर रही हैं। अलग-अलग प्लान में तरह-तरह के बेनेफिट देकर तीनों कंपनियां ग्राहकों क आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं। इसी बीच देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने रविवार को अपने एक नये प्लान की घोषणा की है। एयरटेल ने 179 रुपये का एक नया प्लान घोषित किया है। इस प्लान में मोबाइल से जुड़े बेनेफिट के अलावा बीमा का फायदा भी ऑफर किया जा रहा है। यह एक बेहद खास ऑफर है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा टर्म लाइफ कवर भी मिलेगा। प्लान की पूरी जानकारी एयरटेल ने रविवार को एक बयान जारी करके दी है। आइये जानते हैं इस प्लान के मोबाइल बेनेफिट और बीमा कवर के बारे में।
28 दिन की वैलिडिटी
बात मोबाइल बेनेफिट की करें तो एयरटेल के नये 179 रुपये के प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आपको 28 दिनों के लिए कुल 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस भी मिलेंगे। यानी कॉलिंग के अलावा प्लान में डेटा बेनेफिट सीमित है। कंपनी का यह मोबाइल प्लान अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन और फीचर फोन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।
मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा
एयरटेल आपको 179 रुपये के मोबाइल प्लान में 2 लाख रुपये का टर्म लाइफ कवर भी ऑफर कर रही है। यह बेनेफिट आपको भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से मिलेगा। एयरटेल ने एक बयान में कहा है कि ये प्लान हर बार अपने एयरटेल मोबाइल नंबर को रिचार्ज करने पर ग्राहकों को अपने और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षा देगा, जो एक सरल और काफी सुविधाजनक माध्यम है। पॉलिसी या बीमा प्रमाण पत्र तुरंत डिजिटल रूप से दिया जाएगा और आपके आवेदन पर इसकी फिजिकल कॉपी भी दी सकती है।
18 से 54 वर्ष हो आयु
एयरटेल के इस प्लान में बीमा बेनेफिट 18 से 54 वर्ष की आयु वालों को मिलेगा। खास बात यह है कि इसके लिए कोई पेपरवर्क नहीं होगा। भारती एयरटेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शाश्वत शर्मा ने कहा है कि कंपनी के बिल्ट-इन टर्म बीमा योजनाओं के साथ प्रीपेड प्लान को ग्राहकों की तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसी ने हमें ऐसे प्लानों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। ये प्लान लोगों के लिए काफी फायदेमंद होंगे। क्योंकि मोबाइल रिचार्ज के साथ आपको बीमा का भी फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें - एयरटेल और वोडाफोन को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, चुकाना ही होगा एजीआर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications