Airtel Recharge: पिछले कुछ दिनों में कई टेलीकोम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स को बढ़ा दिया है। टेलीकॉम कंपनियों ने छोटे डेटा प्लान से लेकर लॉन्ग टर्म तक के कई प्लान्स के रेट बढ़ा दिए हैं। ऐसे में सबसे पहले मन में ये सवाल आता है कि कैसे रिचार्ज के सस्ते प्लान का लाभ उठाया जाए। आप बेहद आसानी से सस्ते में रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको यह पता होना चाहिए कि वह कौन सा तरीका है जिससे आपको रिचार्ज करने पर तगड़ा ऑफर मिल सकता है। आइए हम आपको बताते हैं।

3 जुलाई से महंगे हो चुके हैं प्लान
एयरटेल (Airtel) का प्लान 3 जुलाई से महंगा हो चुका है। एयरटेल यूजर्स को अब ज्यादा कीमत पर प्लान्स खरीदने पड़ रहे हैं। नया रेट लागू होने के बाद कीमत में पहले से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप हर महीने 25 फीसदी पैसा बचा सकते हैं। वहीं, कम पैसों में अगर आप रिचार्ज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कई सारे ऑप्शन भी हैं।
ऐसे मिलेगा आपको अधिक फायदा
एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए ग्राहक एयरटेल रिचार्ज पर 25 फीसदी तक कैशबैक पा सकते हैं, लेकिन यह कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को रिचार्ज की पेमेंट एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्डसे करनी होगी। एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड जारी होने के 30 दिन के अंदर कार्ड एक्टिवेशन पर ग्राहकों को 500 रुपये का अमेजन वाउचर दिया जाएगा.
इस तरह से करें रिचार्ज
अगर आप महीने में अधिकतम 250 रुपये कैशबैक पाना चाहते हैं तो एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए Airtel Thanks App पर एयरटेल मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज, ब्रॉडबैंड और वाई-फाई पेमेंट पर 25 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इस कार्ड की मदद से आपको Airtel Thanks App के बिजली, गैस या पानी के बिल पेमेंट्स पर ग्राहकों को 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा।
वहीं, महीने में अधिकतम 500 रुपये कैशबैक पाने के लिए आप Swiggy, Zomato और Bigbasket पर खर्च के मामले में ग्राहक 10 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा आपको अन्य सभी खर्चों पर क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 1 फीसदी कैशबैक मिलेगा।
कार्ड होल्डर को साल में 4 बार कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलती है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिछले 3 महीने में कार्ड के जरिए 50 हजार रुपये का खर्च जरूरी है।
आपको बता दें कि एयरटेल ने यह भी जानकारी दी है कि उसकी तरफ से रिचार्ज प्लान पर कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा। बशर्ते यूजर्स को अपना रिचार्ज एयरटेल थैंक्स ऐप से करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications