नई दिल्ली, सितंबर 11। एयरटेल ने अपने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए एक नया डेटा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है। इस नये पैक को एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक नाम दिया गया है। इस नये प्लान की कीमत 199 रुपये है और इस प्लान में 15 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इस प्लान की सबसे अहम खासियत है इसकी वैलिडिटी। दरअसल यह प्लान किसी स्टैंडअलोन वैलिडिटी के साथ नहीं आता। बल्कि ये प्लान आपके मौजूदा बेस प्लान की वैलिडिटी तक चलेगा।
ऐसे चलेगा साल भर
जैसा कि एयरटेल ने बताया है कि 199 रु वाले प्लान की कोई स्टैंडअलोन वैलिडिटी नहीं है, बल्कि इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा बेस प्लान तक रहेगी। अब यदि आपने पहले से साल भर का प्लान रिचार्ज करा रखा हो तो यह प्लान भी पूरे साल चलेगा। डेटा के साथ इस पैक के साथ एयरटेल एक्सट्रीम मोबाइल ऐप पर तीन चैनलों में से एक का 30-दिन का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
कैसे कराएं रिचार्ज
एयरटेल यूजर्स इस प्लान को एयरटेल थैंक्स ऐप या किसी थर्ड पार्टी रिचार्ज पोर्टल के जरिए खरीद सकते हैं। ग्राहकों को एयरटेल एक्सस्ट्रीम कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। ग्राहक एंड्रॉइड या आईओएस मोबाइल डिवाइस पर एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप में एरोसनाउ (हिंदी), मनोरमामैक्स (मलयालम) और होइचोई (बंगाली) ओटीटी चैनलों में से किसी एक का 30 दिनों सब्सक्रिप्शन चुन सकेंगे।
चाहिए होगा लेटेस्ट वर्जन
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए सब्सक्राइबर्स को अपने एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप का लेटेस्ट वर्जन चाहिए होगा। इसके लिए ऐप को अपडेट कर लें। स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स की बात करें तो एयरटेल ने अपने डिज्नी+ हॉटस्टार प्लान्स को अपडेट कर दिया है। अब इनकी कीमत 499 रुपये, 699 रुपये और 2798 रुपये है। 28 दिनों के प्लान में डेली 3 जीबी डेटा, 56 दिनों के प्लान में 2 जीबी डेटा और 365 दिनों के प्लान में डेली 2 जीबी डेट मिलता है।
जानिए बाकी बेनेफिट
ऊपर बताए गए तीनों प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी देते हैं। ये प्लान यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक्सेस भी देंगे। इसलिए मोबाइल यूजर्स के पास डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ-साथ अमजन प्राइम का भी एक्सेस होगा। एयरटेल ने पिछले महीने टैरिफ बढ़ोतरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसने 49 रुपये से 79 रुपये तक की योजनाओं के बेस टैरिफ को बढ़ाकर इसकी शुरुआत की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी कब ओवरऑवल टैरिफ बढ़ाएगी।
जियो ने बंद किए 2 प्लान
इस बीच जियो ने जियोफोन के दो सबसे सस्ते एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। इन प्लान्स की कीमत 39 रुपये और 69 रुपये थी। इन प्लान्स को मई के मध्य में पेश किया गया था, जिसमें जियो अपने यूजर्स को इन प्लान्स के साथ बाय वन गेट वन ऑफर दे रही था। कंपनी ने इन दोनों प्लान और बाय-1 गेट-1 ऑफर को भी बंद कर दिया है। मगर एयरटेल का 49 रु वाला सस्ता प्लान अभी भी उपलब्ध है। इस प्लान में ग्राहकों को 100 एमबी डेटा और 38.52 रु का टॉकटाइम मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कॉल रेट 2.5 पैसे प्रति सेकंड है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications