एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। एयरटेल ब्रॉडबैंड अपने यूजर्स के लिए 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। एयरटेल ब्रॉडबैंड अपने यूजर्स के लिए 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट जियो फाइबर और एक्ट फाइबरनेट को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। बता दें कि यह नया ऑफर बेंग्लुरू और चेन्नई के यूजर्स के लिए पेश किया गया है। यह लिमिटेड पीरियड प्रमोशन ऑफर है। इस ऑफर का लाभ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और माई एयरटेल ऐप से उठाया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर: जो यूजर्स एंट्री-लेवल 799 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं उनके पहले महीने का रेंटल इस ऑफर के साथ एकदम फ्री हो जाएगा। Airtel यूजर्स अब बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल, जानिए कैसे? ये भी पढ़ें

ऑफर आज रात तक के लिए ही वैध
बता दें कि एयरटेल ने इस डिस्काउंट ऑफर की जानकारी अपनी वेबसाइट और माई एयरटेल ऐप पर लिस्ट कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ऑफर आज रात तक के लिए ही वैध है। इस ऑफर का लाभ यूजर्स नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन की पेमेंट कर उठा सकते हैं। यह ऑफर्स नए यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि अक्टूबर महीने में एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स को रिवाइज किया था। इसके तहत 299 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा उपलब्ध करा रही है। यह एक एड-ऑन प्लान है। वहीं, कंपनी ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर नाम से रीब्रांड की थी। अगर यूजर्स 799 रुपये का प्लान लेते हैं और समय से पहले उनकी FUP लिमिट खत्म हो जाती है तो वो इस एड ऑन प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं। महंगे होने के बाद ये हैं रिलायंस जियो के टॉप 10 प्लान ये भी पढ़ें
यूजर्स को एक्सट्रीम कंटेंट का अनलिमिटेड एक्सेस
799 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें 100Mbps स्पीड के साथ 150 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को एक्सट्रीम कंटेंट का अनलिमिटेड एक्सेस दिया जा रहा है। इसके अलावा एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के लिए डाटा रोलओवर सर्विस भी बंद कर दी है। रिवाइज्ड प्लान्स के मुताबिक, 799 रुपये से लेकर 3,999 रुपये तक के प्लान उपलब्ध हैं। इनमें यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड समेत नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी5 सब्सक्रिप्शन की सुविधा दी जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications