टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों ग्राहकों को झटका दिया है. रिलायंस Jio के बाद अब भारती एयरलेट ने भी टैरिफ प्लान को महंगा कर दिया है. इसके तहत ग्राहकों को मोबाइल रिचार्ज के दाम बढ़ा दिए गए हैं. Bharti Airtel की ओर से बढ़ाई गई दरें 3 जुलाई से लागू होंगी. भारती एयरटेल ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी. इससे पहले रिलायंस जियो ने भी रिचार्ज महंगा करने का ऐलान किया.
भारती एयरटेल ने दिया ग्राहकों को झटका
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE को दी जानकारी में टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि अनलिमिटेड वॉइस कॉल प्लान्स के लिए 179 रुपए का प्लान अब 199 रुपए कर दिया गया है. इसके अलावा 455 रुपए वाला प्लान अब 599 रुपए और 1799 रुपए वाला प्लान 1999 रुपए हो गया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि मोबाइल टैरिफ में 3 जुलाई 2024 से बढ़ोतरी किया जाएगा.

हालांकि, सुनिश्चित किया है कि यह टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं हो, जिसका ग्राहकों पर बोझ ना पड़े. एंट्री लेवल पर टॉप-अप प्लान में ये बढ़ोतरी 70 पैसे प्रति दिन से ज्यादा नही है. भारती एयरटेल ने कहा कि मोबाइल के लिए प्रति महीने प्रति यूजर आय यानी ARPU 300 रुपए तक बढ़ाने को कहा है. इससे कंपनी की फाइनेंशियल मॉडल मजबूत हो सके.
जियो ने भी दिया झटका
भारती एयरटेल के रिचार्ज महंगे करने से पहले रिलायंस जियो ने भी ग्राहकों को झटका दिया. जियो ने गुरुवार को दरों में 13% - 25% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया. बढ़े हुए टैरिफ प्लान की दरें 3 जुलाई से ही लागू होंगी. इसके तहत अब जियो का 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो जाएगा. इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है. वहीं, सबसे सस्ता जियो का प्रीपेड प्लान 155 रुपए का था, जो अब बढ़कर 189 रुपए में मिलेगा.
ढाई साल बाद जियो ने बढ़ाया दाम
टेलीकॉम कंपनी जियो ने दिसंबर 2021 में 20% तक का इजाफा किया था. बता दें कि जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी. जियो ने 2019 में 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स वोडाफोन-आइडिया (VI) भी अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications