नई दिल्ली, जून 6। रिलायंस जियो, वीआई (वोडाफोन आइडिया) और एयरटेल के प्रीपेड प्लान पिछले साल महंगे हो गए थे। इस साल भी कीमतों में एक बार से बढ़ोतरी की जाएगी। एयरटेल के सीईओ ने कहा है कि न्यूनतम एआरपीयू 200 रुपये पर सेट किया जाएगा। हालांकि अभी तक यह नहीं मालूम कि कीमतों में अगली बढ़ोतरी कब होगी। अभी के लिए उन प्लान्स से रिचार्ज कराना बेहतर है जो जेब पर अधिक बोझ नहीं डालते और अधिकतम ऑफर बेनेफिट पेश करते हैं। इसमें डेली इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, लंबी वैलिडिटी और बहुत कुछ शामिल हैं। यहां हम आपको ऐसे कुछ प्लान्स की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 400 रु से कम है।
वीआई के प्लान
- वीआई के पास 400 रुपये से कम के कई प्लान हैं लेकिन हमने उन प्लान्स को चुना है जो सभी बेनेफिट ऑफर करते हैं। सबसे पहले 299 रुपये की कीमत वाला एक प्लान है। ये प्रीपेड प्लान डेली 1.5 डेटा, असीमित कॉल, 100 एसएमएस रोज और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान "बिंग ऑल नाइट" सहित अतिरिक्त बेनेफिट के साथ आता है। यह प्लान उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त लागत वीकेंड डेटा रोलओवर, वी मूवी एंड टीवी के मुफ्त एक्सेस के साथ आता है। बिंग ऑल नाइट के तहत आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्री अनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकते हैं। आपको फ्री में हर महीने 2 जीबी तक बैकअप डेटा भी मिलेगा।
ये हैं बाकी प्लान
- इसके 359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रति दिन 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस रोज और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह योजना "बिंग ऑल नाइट", वीकेंड डेटा रोलओवर, वी मूवी एंड टीवी के मुफ्त एक्सेस और हर महीने 2 जीबी तक बैकअप डेटा के साथ आता है।
- 399 रुपये के में डिज्नी+ हॉटस्टार का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान डेली 2.5 जीबी डेटा के साथ आता है और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान "बिंग ऑल नाइट" सहित कई फायदों के साथ आता है। आपको वीकेंड डेटा रोलओवर, वी मूवी एंड टीवी का मुफ्त एक्सेस और 2 जीबी तक बैकअप डेटा के साथ आता है।
एयरटेल
- एयरटेल 399 रुपये का प्लान पेश करती है जो वीआई के समान बेनेफिट लाभ देता है। ये प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा के दैनिक डेटा बेनेफिट, असीमित कॉल, डिज्नी+ हॉटस्टार का मुफ्त एक्सेस और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
- एक और प्लान है जिसकी कीमत 359 रुपये है। यह प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
रिलायंस जियो
- इसकी लिस्ट में पहले प्लान की कीमत 299 रुपये है। प्रीपेड पेड प्लान में 2 जीबी डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली मिलते हैं और यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
जियो के बाकी प्लान
- रिलायंस जियो का एक और प्लान है जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो ने हाल ही में 259 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो कंपनी का पहला कैलेंडर महीने वाला प्लान है। इसमें प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। एक बार जब आपका दैनिक डेटा समाप्त हो जाता है, तो आप 64 केबीपीएस की गति से इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं। डेली डेटा बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। आपको प्रति दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का स्टैंडर्ड एक्सेस भी मिलता है। ये प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है।
- जियो 249 रुपये की कीमत वाला प्लान भी पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और प्रति दिन 2 जीबी डेटा प्रदान करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications