नयी दिल्ली। एयरटेल अपनी एक्सस्ट्रीम फाइबर सर्विस के तहत लॉकडाउन के अंदर ग्राहकों ढेरों खास ऑफर और बेनेफिट दे रही है। एयरटेल के मुताबिक ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन और सालाना प्लान खरीदने पर 15 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान घरों से काम करने वालों ग्राहकों की सहायता और सहूलियत के लिए लगभग भी टेलीकॉम कंपनियों ने कई जोरदार प्लान पेश किए हैं। इनमें अनलिमिटेड डेटा प्लान शामिल हैं, जो खास कर ब्रॉडबैंड सर्विस पर मिल रहे हैं। इसी में एयरटेल सालाना प्लान पर 15 फीसदी डिस्काउंट दे रही है। अगर आप एयरटेल का 6 महीने वाला एक्सस्ट्रीम फाइबर प्लान लें तो आपको इसका आधा यानी 7.5 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। आइये जानते हैं पूरी डिटेल।
एयरटेल के हैं 4 प्लान
एयरटेल फिलहाल बेसिक, एंटरटेनमेंट, वीआईपी और प्रीमियम प्लान सहित चार प्लान पेश कर रही है। एयरटेल पूरे देश में सभी चार प्लानों में असीमित डेटा दे रही है। हालांकि चेन्नई और बेंगलुरु के ग्राहकों को असीमित डेटा के लिए अपनी प्लानों को अपग्रेड करने के लिए 299 रुपये के ऐड-ऑन प्लान का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आपको एयरटेल के इन प्लानों पर बचत कैसे होगी आइये जानते हैं। ध्यान रहे कि हम यहां हर प्लान की डिटेल 6 महीने और उसी हिसाब से 7.5 फीसदी डिस्काउंट के रेट पर बताएंगे।
4434 रु वाला बेसिक प्लान
Airtel XStream Fiber का बेसिक प्लान 4434 रुपये का है, जिसका मासिक चार्ज डिस्काउंट के साथ 799 रुपये के मुकाबले घट कर 739 रुपये प्रति माह रह जाएगा। यानी आपको 6 महीनों में 360 रु की बचत होगी। इस प्लान में आपको 150 जीबी कर 100 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता है। साथ ही मुफ्त असीमित कॉल, एंटरटेनमेंट चैनल और ढेर सारा कंटेंट भी मिलता है। बता दें कि बेसिक प्लान के साथ-साथ एंटरटेनमेंट, वीआईपी और प्रीमियम प्लान (जिनकी डिटेल आगे दी जाएगी) में भी आपको Airtel Xstream के एक्सेस के साथ अमेज़न प्राइम और जी5 सब्सक्रिप्शन बेनेफिट मिलता है।
एंटरटेनमेंट प्लान और प्रीमियम प्लान
5544 रु वाले एंटरटेनमेंट प्लान में आपको 300 जीबी डेटा के इस्तेमाल तक 200 एमबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता है। डिस्काउंट के साथ इस प्लान में प्रति माह का चार्ज 924 रुपये आता है। वहीं 8319 रु वाले प्रीमियम प्लान में आपको 500 जीबी तक डेटा 300 एमबीपीएस की स्पीड मिलता है। इस प्लान में प्रति माह का शुल्क 1387 रुपये होगा। मगर बिना डिस्काउंट के आपको हर महीने 1499 रुपये देने होंगे। यानी 6 महीनों में आपके 600 रु से भी अधिक पैसे बचेंगे।
22194 रुपये वाला वीआईपी प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबीपीएस की धांसू स्पीड मिलती है। 6 महीने के रिचार्ज प्लान के तहत एयरटेल आपसे प्रति माह 3699 रुपये वसूलेगी। यह प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। हालांकि इसमें 3333 जीबी का एफयूपी यानी फेयर यूसेज प्राइस मिलता है। पर इसके बाद भी आप अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications