Akshay Kumar Sells Office Space: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में मुंबई के अपने ऑफिस स्पेस को बेचा है। मुबंई के लोअर परेल इलाके में स्थित ऑफिस स्पेस को अक्षय कुमार ने ₹8 करोड़ में बेच दिया है। यह ऑफिस स्पेस 'वन लोढ़ा प्लेस' प्रोजेक्ट में स्थित है, जिसका कारपेट एरिया लगभग 1,146 वर्ग फुट है। इसके साथ दो कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं।

इतने करोड़ में खरीदी थी अक्षय कुमार ने प्रॉपर्टी (Akshay Kumar Mumbai office space)
अक्षय कुमार ने यह प्रॉपर्टी साल 2020 में ₹4.85 करोड़ में खरीदी थी। अब इसे ₹8 करोड़ में बेचकर उन्होंने करीब 65% का तगड़ा रिटर्न हासिल कर लिया है। इस डील के लिए ₹48 लाख की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है।
अक्षय कुमार ने इन प्रॉपर्टीज को भी बेचा (Property Transactions by Akshay Kumar)
अक्षय कुमार ने हाल के महीनों में मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में ₹100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टीज भी बेची थी। इसमें मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में तीन अपार्टमेंट्स शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत ₹15 करोड़ से अधिक है। इसके अलावा उन्होंने और उनकी पत्नी ने मुंबई के ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में स्थित अपना लक्जरी अपार्टमेंट ₹80 करोड़ में बेचा था।
अक्षय कुमार ने जिस ऑफिस स्पेस को बेचा है वह लोअर परेल मुंबई का एक प्रमुख कॉमर्शियल और रेसिडेंशियल जगह है, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और नरीमन पॉइंट जैसे ट्रेड प्लेट के पास स्थित है।
यह प्लेस अपने लक्जरी अपार्टमेंट्स और ग्रेड ए ऑफिस स्पेस के लिए जाना जाता है। 'वन लोढ़ा प्लेस' मैक्रोटेक डिवेलपर्स लिमिटेड (लोढ़ा ग्रुप) का एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट है, जो 1.08 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 179 से 27,392 वर्ग फुट तक के ऑफिस स्पेस मौजूद हैं।
स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, मई 2024 से अप्रैल 2025 के बीच इस प्रोजेक्ट से जुड़े आठ ट्रांजैक्शन हुए हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹618 करोड़ रही है। यहां की ऐवरेज प्रॉपर्टी की कीमत ₹48,000 प्रति वर्ग फुट है।
इन सेलेब्स ने भी बेची अपनी प्रॉपर्टी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कुछ समय पहले ही मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अपने डुप्लेक्स अपार्टमेंट को ₹83 करोड़ में बेचा था। यह अपार्टमेंट 'द अटलांटिस' नामक बिल्डिंग की 27वीं और 28वीं मंजिल पर स्थित है, जिसमें 5,185 वर्ग फुट का कारपेट एरिया और 4,400 वर्ग फुट की टैरेस बालकनी शामिल है।
एक्टर वरुण धवन और उनके परिवार ने मुंबई के जुहू इलाके में दो लक्जरी अपार्टमेंट्स खरीदे, जिनकी कुल कीमत ₹86.92 करोड़ है। ये अपार्टमेंट्स 'ट्वेंटी' नाम की बिल्डिंग की 6वीं और 7वीं मंजिल पर स्थित हैं। इसके अलावा सुभाष घई ने ₹12.85 करोड़ में अपार्टमेंट की बेचा था और ऋतिक रोशन ने भी ₹5.62 लाख मंथली किराए पर ऑफिस स्पेस दिया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications