मार्च में ग्राहकों को बैंकों से संबंधित कामों का निपटारा होली के पूर्व ही करना होगा।
नई दिल्ली: मार्च में ग्राहकों को बैंकों से संबंधित कामों का निपटारा होली के पूर्व ही करना होगा। जी हां अगर मार्च के शुरुआत में आपके पास बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो उससे जल्द से जल्द निपटा लें। मार्च में होली के त्योहार के पास बैंक सेवाएं लगातार 6 दिन तक ठप रह सकती हैं। SBI ग्राहक 1 मार्च से नहीं निकाल पाएंगे पैसे, जल्द निपटा लें ये काम ये भी पढ़ें
एटीएम में भी हो सकती केश की किल्लत
इस साल होली पर बैंक लगातार 6 दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में न केवल बैंकों में कामकाज ठप्प रहेगा बल्कि एटीएम में भी केश की किल्लत हो सकती है। हड़ताल और छुट्टियों को लेकर 10 मार्च से 15 मार्च तक बैंकों का काम काज प्रभावित होने की आशंका है। 10 मार्च को होली के त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक यूनियनें अपनी मांगों को लेकर 11 से 13 मार्च तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान कर सकती हैं। 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और 15 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। इससे पहले 8 मार्च को भी रविवार है।
इससे पहले भी की थी 2 दिनों की हड़ताल
जानकारी दें कि इससे पहले भी 31 जनवरी और 1 फरवरी को देशभर के ज्यादातर बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे थे। वहीं 2 फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से कामकाज तो प्रभावित हुआ था। वहीं मांगे न माने जाने के कारण बैंक यूनियनें 11 से 13 मार्च तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान कर सकती हैं।
बैंक यूनियन की जानें क्या है मांगें
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी हर 5 साल में रिवाइज होती है। जो 2012 के बाद से रिवाइज नहीं हुई है।
- बैंक के कर्मचारी सैलरी को रिवाइज करके कम से कम 20 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।
- बैंकों में हफ्ते में 5 दिन ही काम हो।
- बेसिक पे में स्पेशल भत्ते जोड़े जाएं।
- एनपीएस को खत्म किया जाए।
- परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार हो।
- स्टाफ वेलफेयर फंड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटना।
- रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर किया जाए।
- कॉन्ट्रेक्ट और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए समान वेतन हो।
वहीं बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं लिया गया तो बैंक कर्मचारी 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में मार्च में होने वाली हड़ताल को अहम माना जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications