नई दिल्ली, मार्च 29। क्या आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए है। बल्कि कहा जाए कि शेयर बाजार के लिए निवेशकों के लिए एक बड़ा अलर्ट है। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं उनके पास डीमैट अकाउंट होगा। साथ ही ट्रेडिंग अकाउंट भी होगा। ऐसे लोगों को एक काम बहुत जल्द पूरा करना है। ये काम है केवाईसी अपडेशनक का। यदि आपने अभी तक अपना केवाईसी अपडेट नहीं की है तो 31 मार्च तक ये काम जरूर कर लें। वरना इसका नुकसान यह होगा कि आपका अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
क्या क्या करना है अपडेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिपॉजिटरीज नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडी) और सेंट्रल डिपॉजिटरीज सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएलएस) की तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि खाताधारकों को 6 केवाईसी जानकारियां देनी हैं। इन जानकारियों में नाम, पता, पैन के अलावा मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और साथ ही साथ इनकम रेंज शामिल है।
किसके लिए है जरूरी
जिन लोगों ने 1 जून 2021 के बाद नए अकाउंट्स खोले हैं, उनके लिए ये 6 जानकारियां देना जरूरी है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डिपॉजिटर्स से कहा है मौजूदा अकाउंट्स के में 6 केवाआईसी को अपडेट करें। सेबी ने क्लाइंट्स को सूचित करने को भी कहा है ताकि वे इसे समय रहते अपडेट कर लें।
पैन-आधार लिंक करना जरूरी
जो सर्कुलर जारी किए गए उनमें कहा गया कि सिक्योरिटी मार्केट में लेन-देन के लिए क्लाइंट्स की ओर से पैन जमा करने की अनिवार्यता स्वीकृत छूट के साथ बरकरार रहेगी। मगर निवेशकों के लिए यह जरूरी है कि वे पैन कार्ड को इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई करें। पर यदि आपका पैन आधार से लिंक न हो तो आपका पैन वैध नहीं रहेगा।
जानिए बाकी जरूरी डिटेल
आपको मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी देनी होगी। बता दें कि इसी तरह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंक खाते केवाईसी अपडेट की समय सीमा 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी गई थी। केवाईसी अपडेट के लिए, बैंक खाताधारकों को अपनी नवीनतम जानकारी जमा करनी होगी - जिसमें उनका आधार, पैन, पता प्रमाण, पासपोर्ट और बैंक द्वारा प्रदान की गई ऐसी अन्य जानकारी शामिल है।
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स
समय पर ब्याज क्रेडिट प्राप्त करना जारी रखने के लिए खाताधारकों को अपनी छोटी बचत योजनाओं के खातों को डाकघर खाते से जोड़ना होगा। यह काम भी 31 मार्च की समय सीमा से पहले किया जाना चाहिए। डाक विभाग ने हाल ही में कहा था कि एमआईएस/एससीएसएस/टीडी खातों पर ब्याज केवल खाताधारक के पीओ बचत खाते या बैंक खाते में अप्रैल 2022 से जमा किया जाएगा।
पीपीएफ में निवेश
अपने पीपीएफ खाते को सुरक्षित रखें और 500 रुपये की न्यूनतम वार्षिक जमा राशि जमा करके करके इसे एक्टिव रखें। यदि 31 मार्च से पहले जमा नहीं किया गया है, तो आपका पीपीएफ खाता निष्क्रिय हो सकता है। इसके अलावा, आपको इसे फिर से सक्रिय करने के लिए कुछ भुगतान करना होगा और उसके बाद 500 रुपये की वार्षिक जमा राशि जारी रखनी होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications