नई दिल्ली, अगस्त 22। अगस्त का महीना समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। महीना खत्म होने से पहले कुछ जरूरी काम है जिनको निपटाना आवश्यक है। यह कुछ ऐसे काम है जिनकों समय रहते निपटाया नहीं गया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। बैंक और सरकारी योजनाओं से जुड़े कुछ ऐसे काम है जिनका निपटारा 31 अगस्त से पहले करना है। इनमें से कुछ कामों को आप घर बैठे कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना की केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 31 अगस्त से पहले केवाईसी करानी अनिवार्य है। सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। डेडलाइन के दिन तक ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों के खाते में अगली किस्त का पैसा नहीं आएगा। केवाईसी कराने की प्रक्रिया भी बहुत आसान है। आप किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर केवाईसी करा सकते हैं। केवाईसी की प्रक्रिया आप घर बैठे भी ऑनलाईन माध्यम से कर सकते हैं। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ईकेवाईसी का काम पूरा किया जा सकता है।
पंजाब नेशनल बैंक केवाईसी
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2022 निर्धारित की है। यदि अगस्त महीने की अंतिम दिन तक ग्राहक केवाईसी काम नहीं करेंगे तो बैंक उनका अकाउंट बंद कर सकता है। अपने खाते को सुचारू रुप से चलते रखने के लिए ग्राहकों को 31 अगस्त से पहले पीएनबी खाताधारक केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
आईटीआर वेरिफाई का काम
इस वित्त वर्ष आयकर रिटर्न भरने की आखिरी डेट 31 जुलाई थी। जिन लोगों ने आईटीआर भरा है उनके लिए इसका वेरिफिकेशन कर लेना जरूरी है। क्योंकि वेरिफिकेशन बिना आईटीआर मान्य नहीं होगी। यदि आपने आईटीआर भरी है और वेरिफाई नहीं किया है तो आपके पास अब समय कम बचा है। आपको जल्दी ही आईटीआर वेरिफाई करने का काम पूरा करना होगा। जो लोग 31 जल्द वेरिफाई करने वालों को आयकर विभाग रिफंड देने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर देगा। इसलिए सभी लोगों को 31 अगस्त तक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications