नई दिल्ली, जुलाई 18। अवैध और बेहिसाब नकद लेनदेन पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में पैसो के नकद निकासी और जमा के लिमिट को संशोधित किया था। संशोधन में सरकार ने कहा था कि तय सीमा से अधिक नकद भुगतान करने या प्राप्त करने पर भुगतान या प्राप्त राशि का 100 प्रतिशत तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के नए नियमों और रेगुलेशन के तहत जो व्यक्ति सालाना 20 लाख रुपये से अधिक जमा करना चाहते हैं, उन्हें अब अपना पैन और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लगाना होगा।
पहले नकद पर वार्षिक सीमा निर्धारित नहीं थी
पहले एक दिन में 50,000 से अधिक जमा या निकासी के लिए पैन कार्ड के प्रति को साथ जमा या निकासी फार्म के साथ लगाना होता था, लेकिन सरकार ने सालाना लेन-देन के लिए कोई सीमा तय नहीं की थी। लेकिन नए नियमों के तहत, एक या एक से अधिक बैंकों में एक वर्ष में बड़ी मात्रा में नकद निकासी और जमा के लिए पैन और आधार को अनिवार्य किया गया है। सरकार ने यह बदलाव कैश का लेन-देन ट्रैक करने के लिए किया है।
पैन कार्ड बनवाना होगा अनिवार्य
जिन लोगों के पास पैन नहीं है, उन्हें एक दिन में 50,000 रुपए से अधिक और एक वित्तीय वर्ष में 20 लाख रुपए से अधिक के किसी भी लेनदेन के लिए कम से सात दिन पहले पैन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। आयकर विभाग, केंद्र सरकार के अन्य विभागों के साथ, पिछले कुछ वर्षों में वित्तीय धोखाधड़ी, अवैध धन लेनदेन और अन्य पैसों संबंधित अपराधों के जोखिम को कम करने के लिए नियमों को संशोधित कर रहा है।
2 लाख अधिक धन प्राप्त नहीं कर सकते
नए संशोधन में सरकार ने अधिक पैसो के लेनदेन में नकदी के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए 2 लाख रुपये से अधिक की नकद के लेन देन पर रोक लगाई है। इसलिए कोई भी व्यक्ति 2 लाख रुपए से अधिक नकद स्वीकार नहीं कर सकता। नियम के तहत आप परिवार के किसी करीबी से भी 2 लाख रुपए से अधिक में लेनदेन नहीं कर सकते। सरकार ने काले धन से निपटने के लिए नकद लेनदेन पर कई सीमाएं तय की हैं। आइए नकद लेनदेन के कुछ नियमों के बारे में बात करते हैं।
क्या कहते हैं नियम
- भारत के आयकर कानून किसी भी कारण से ₹ 2 लाख से अधिक के नकद लेनदेन पर रोक लगाते हैं।
- आपको 2 लाख से अधिक लेनदेन में चेक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड का बैंक ट्रांसफर आदि का प्रयोग करना होगा
- परिवार के किसी सदस्य से भी आप एक बार में 2 लाख रुपए से अधिक कैश नहीं ले सकते हैं
- अगर कोई 2 लाख रुपए से अधिक कैश में लेन-देन करते पकड़ा जाता है तो उसे 2 लाख रुपए तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications