नई दिल्ली, जनवरी 13। क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल मनी है। इस तरह की करेंसी ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करती है, जिसे सुरक्षित माना जाता है। क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचेन पुराने जमाने के बुककीपर्स लेज़र से मिलते जुलते हैं, सिवाय इसके कि ये लेज़र इलेक्ट्रॉनिक है, और लेज़र तक एक्सेस रखने वाला हर कोई बुककीपर भी हो सकता है। दुनिया भर के निवेशकों ने क्रिप्टो में निवेश किया है और बहुत से नये निवेशक भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना शुरू कर रहे हैं। असल में इसकी वजह है रिटर्न। कई क्रिप्टो ने निवेशकों को भारी मुनाफा कराया है। इन्हीं में से एक करेंसी है, जिसने हाल में निवेशकों को 1900 फीसदी रिटर्न दिया था और इसमें अब भी तेजी बरकरार है। जानते हैं इस क्रिप्टोकरेंसी की डिटेल।
कौन सी है क्रिप्टो
हम बात रहे हैं एलियन शीबा इनु के बारे में। इसने हाल ही में 1900 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई थी। बीते रविवार की शाम को उससे पिछले 24 घंटों में कॉइनमार्केट कैप के आंकड़ों के अनुसार इस क्रिप्टो में 1900 फीसदी से अधिक की मजबूती आई। 1900 फीसदी तेजी का मतलब है कि अगर किसी ने इस कॉइन में 1 लाख रु लगाए हुए होते तो उसकी निवेश वैल्यू 20 लाख रु हो गयी होती।
अभी कितना है रेट
एलियन शीबा इनु का रेट इस समय कॉइनमार्केट कैप पर 0.001993 डॉलर पर है। बीते 24 घंटों के हिसाब से इसमें 79.7 फीसदी की तेजी आई है। बीते 24 घंटों में इसका उच्च स्तर 0.0025 डॉलर और निचला स्तर 0.00701 डॉलर रहा है। बता दें कि बीते 24 घंटों में इसकी ट्रेडिंग वैल्यू में 152 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
सावधानी से करें निवेश
अगर आप भी इस या ऐसे ही किसी कॉइन से पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। दरअलस एलियन शीबा इनु के बारे में इस समय तक भी बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। दूसरा बाजार पूंजीकरण के मामले में यह 3350 रैंक से भी ऊपर है। कोई भी क्रिप्टो एक्सपर्ट कभी भी इतनी कम रैंक वाले कॉइन में निवेश करने की सलाह नहीं देते। एक और बात कि यह किसी भारतीय एक्सचेंज पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए क्रिप्टोकरेंसी चुनने से पहले जानकारी हासिल करें।
उतार-चढ़ाव बरकरार
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बहुत अधिक अनिश्चितताएं हैं। शायद कोई भी इसके लिए सही भविष्यवाणी नहीं कर सकता। बल्कि सही अनुमान भी नहीं लगा सकता कि कब किस कॉइन की कीमत में उछाल आ सकता है। एक ट्रेंड अकसर दिखता है कि जब भी बिटकॉइन (मार्केट कैपिटल के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी) की कीमत में गिरावट आती है तो अन्य बड़ी क्रिप्टो भी गिरती हैं।
ये क्रिप्टो भी उछली थी
शीबा हंटर शीबा इनु एलियन शीबा इनु से काफी मिलता जुलता नाम है। इस क्रिप्टो में कल दोपहर तक बीते 24 घटों में 4300 फीसदी से अधिक की तेजी आई थी। कल दोपहर तक पिछले 24 घंटों में इसका ऊपरी स्तर 0.000000000342 डॉलर और निचला स्तर 0.00000001513 डॉलर रहा। वहीं इसकी ट्रेडिंग वैल्यू 605,584.07 डॉलर थी। करीब 3 बजे तक इस क्रिप्टो में बीते 24 घंटों में 4214 फीसदी की तेजी दिख रही थी।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

RBI का फैसला: क्या अब FD छोड़कर SIP में लगाएं पैसा?

RBI रेपो रेट का असर: अब पैसा कहां लगाएं?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications